फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FD या शेयर बाजार नहीं, बल्कि यहां निवेश कर लोग कमा रहे हैं लाखों रुपये

Wed, 18 Sep 2019 09:17 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 18 Sep 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
People Investing in SIP Mutual Funds for Better Returns and Earn Profit

पीपीएफ, एफडी जैसे निवेश के पारंपरिक साधनों से इतर बेहतर रिटर्न के लिए अक्सर लोग शेयर बाजार का रुख करते हैं। पिछले कुछ महीनों से बाजार में जारी गिरावट से निवेशकों का मोहभंग होने लगा है और वे सुरक्षित निवेश के लिए सिस्टमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के तहत म्यूचुअल फंड में पैसे लगा रहे हैं। 



एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (एम्फी) के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अभी तक निवेशकों ने 9.39 लाख एसआईपी खाते हर महीने खुलवाए हैं। इन पांच महीनों (अप्रैल-अगस्त) में एसआईपी से कुल निवेश 41,098 करोड़ रुपये का हो गया है, जो एक साल पहले की समान अवधि में 36,760 करोड़ था। एम्फी का कहना है कि अगस्त से लेकर पिछले 12 महीनों के दौरान हर महीने एसआईपी में औसतन 8,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। पिछले कुछ वर्षों से एसआईपी में निवेश लगातार बढ़ रहा है। 2018-19 में जहां एसआईपी के जरिये 92,700 करोड़ का निवेश हुआ, वहीं 2017-18 में 67,000 करोड़ और 2016-17 में 43,900 करोड़ का निवेश हुआ था। अभी एसआईपी में कुल 2.81 करोड़ खाते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
 

People Investing in SIP Mutual Funds for Better Returns and Earn Profit

500 रुपये शुरू कर सकते हैं निवेश

एसआईपी में निवेश के लिए न्यूनतम 500 रुपये से शुरुआत की जा सकती है। इसमें आप जब चाहें अपनी सुविधानुसार निवेश की राशि बढ़ा सकते हैं। एसआईपी में अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। चूंकि, यह आपको हर महीने भुगतान का विकल्प देता है, जिससे आप पर बोझ नहीं पड़ता है। इसकी किस्त सीधे आपके बैंक खाते से कट जाती है, जिससे आपको तारीख याद रखने की मशक्कत नहीं करनी पड़ती है। इस राशि पर कंपाउंडिंग रिटर्न मिलता है, जिससे एक छोटी रकम भी कुछ समय बाद बड़ी राशि में बदल जाती है। 
 

यह भी पढ़ें: अमीरों की तरह आप भी रोजाना 19 रुपये का निवेश कर कमाएं दो करोड़ रुपये, बेहद लाभदायक है ये प्लान

People Investing in SIP Mutual Funds for Better Returns and Earn Profit

जब चाहें निकाल सकते हैं पैसा

एफडी या अन्य पारंपरिक निवेश के विकल्पों में परिपक्वता अवधि पर ही अपना पैसा निकाल सकते हैं, लेकिन एसआईपी में निवेशक जब चाहे अपनी बचत में से पैसे निकाल सकता है। इसका एसआईपी पर कोई असर नहीं पड़ेगा और वह चलती रहेगी। इसके अलावा निवेशक एसआईपी को जब तक चाहे चला सकता है, इसकी कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं होती है। हालांकि, वह जब चाहे इसे बंद भी कर सकता है, इसके लिए किसी जुर्माने या शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा जब निवेश जब चाहे अपनी स्टेटमेंट और निवेश का मूल्य जान सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
People Investing in SIP Mutual Funds for Better Returns and Earn Profit

ये हैं सबसे पसंदीदा एसआईपी म्यूचुअल फंड

चालू वित्त वर्ष के शुरुआती पांच महीनों में म्यूचुअल फंडों ने जिन पांच शेयरों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है, उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप पर है। इसमें कुल इस दौरान कुल 6,260 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इसके बाद एचडीएफसी में 1,890 करोड़ रुपये डाले गए हैं, जबकि एचडीएफसी बैंक में 1,660 करोड़ का निवेश हुआ है। चौथे नंबर पर टीसीएस है, जिसमें निवेशकों ने पांच महीने में 1,190 करोड़ रुपये डाले हैं। अवेन्यू सुपरमार्ट पर भी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और इसमें कुल 970 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed