फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होम लोन को कम ब्याज वाले बैंक में स्विच करने का सही समय, समझें फायदे का गणित

Mon, 13 Jul 2020 08:28 AM IST
संदीप भट्ट बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 13 Jul 2020 08:28 AM IST
सार

  • निजी बैंक में ज्यादा ब्याज तो सरकारी में आइए 
  • 12 महीने तक ईएमआई देने वाले ग्राहक कर सकते हैं लोन स्विच का आवेदन 
  • 20% से ज्यादा पहुंच गई है लोन स्विच कराने की दर 2018 के बाद से 

विज्ञापन
Home loan  right time to switch to low interest bank
होम लोन - फोटो : iStock

रेपो रेट में लगातार कटौती से एसबीआई सहित कई सरकारी बैंकों में होम लोन की ब्याज दरें डेढ़ दशक के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। अगर आपका लोन ऐसे बैंक में चल रहा है, जो ज्यादा ब्याज दर वसूल रहा है तो लोन स्विच कराने का यह सबसे सही समय है। इससे ब्याज दर में आने वाला मामूली अंतर भी लाखों की बचत करा सकता है। कब और किस तरह करें बैंक का चुनाव और कैसे स्विच कराएं होम लोन, पेश है प्रमोद तिवारी की रिपोर्ट...



बैंकिंग मामलों के जानकार और वॉइस ऑफ बैंकिंग के सचिव अश्विनी राणा का कहना है कि होम लोन की बची हुई किस्तों को निजी बैंक से सरकारी बैंक में ट्रांसफर करा सकते हैं। बशर्ते कि सरकारी बैंक आपके लोन के लिए राजी हो जाए। इसके लिए वह कुछ कागजों और लोन चुकाने की आदतों की पड़ताल करते हैं। कोई भी कर्जधारक जिसने लगातार 12 महीने की ईएमआई का भुगतान किया है, लोन स्विच कराने का आवेदन कर सकता है। जब भी ब्याज दरों में गिरावट आती है, लोन स्विच कराने के आवेदन भी बढ़ जाते हैं। आरबीआई ने कर्ज के अग्रिम भुगतान पर जुर्माना खत्म कर दिया है, जिसके बाद लोन स्विच कराने वालों की संख्या 20% से ज्यादा हो गई है।

Home loan  right time to switch to low interest bank
ज्यादा अवधि और ब्याज में अंतर का फॉर्मूला
होम लोन की शेष अवधि ज्यादा और नए बैंक की ब्याज दर कम हो तभ्ाी लोन स्विच कराने का लाभ है। अवधि 10 साल से कम बची है, तो ब्याज का अंतर 0.75% और 10 साल से ज्यादा है तो 0.50% अंतर रखना चाहए। शुरुआती ईएमआई में ब्याज का हिस्स्ाा ज्यादा होता है, बाद में मूलधन। ब्याज ज्यादा बचा हो तभी स्विच कराएं।
Home loan  right time to switch to low interest bank
न भूलें ये शुल्क 
लोन स्विच के लिए बैंक कई तरह के शुल्क भी वसूलते हैं। इसमें नए बैंक की प्रोसेसिंग फीस (कर्ज का 1-2%), प्रॉपर्टी जांचने का खर्च, कागजी खर्च, स्टांप शुल्क, लीगल सलाह और इंश्योरेंस जैसे खर्चे शामिल होते हैं। लोन ट्रांसफर के लिए आवेदक की फोटो, खाते की डिटेल, पहचान पत्र, पता, आय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज जरूरी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Home loan  right time to switch to low interest bank
ऐसे करें आवेदन 
लोन के विवरण आैर दस्तावेज के साथ्ा नए बैंक में आवेदन करें।  बैंक पड़ताल के बाद 1-2 हफ्ते में सैंक्शन लेटर देगा। पुराने बैंक में खाता बंद कराने का आवेदन दें। नया बैंक कानूनी सलाह के बाद पुराने बैंक को चेक दे देगा। इससे आपका पुराना खाता बंद हो जाएगा और मूल दस्तावेज नए बैंक को मिल जाएंगे।
विज्ञापन
Home loan  right time to switch to low interest bank
समझें फायदे का गणित 
30 लाख के होम लोन पर आपका मौजूदा बैंक 8% की दर से ब्याज वसूल रहा है और कर्ज की अवधि अभी 15 साल बाकी है, तो आपकी हर महीने 28,670 रुपये ईएमआई बनेगी। पूरी अवधि में कुल 21,60,521 रुपये ब्याज चुकाने होंगे। अगर नया बैंक 7.5% ब्याज ऑफर करता है तो ईएमआई 27,810 रुपये होगी और कुल 20,05,867 रुपये ब्याज देना होगा। इस तरह, ईएमआई पर 860 रुपये और कुल ब्याज में 1,54,654 रुपये की बचत होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed