{"_id":"5cef6d0ebdec22073a5fe14e","slug":"claim-your-pf-money-online-in-these-easy-steps-by-going-in-epfo-website","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर बैठे निकालें अपने पीएफ का पैसा, दफ्तर के चक्कर काटने का झंझट खत्म","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
घर बैठे निकालें अपने पीएफ का पैसा, दफ्तर के चक्कर काटने का झंझट खत्म
लोग अकसर अपने प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा पाने के लिए परेशान रहते हैं। वैसे तो प्रोविडेंट फंड (PF) लंबे समय के लिए किया गया निवेश होता है, लेकिन कई बार लोग इसे समय से पहले निकालना चाहते हैं, पर जानकारी के आभाव के कारण उन्हें इसके लिए बहुत भटकना पड़ता है। जी हां, अब पीएफ का पैसा निकालने के लिए आपको दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे, बल्कि घर बैठे ही आप पैसा निकाल पाएंगे। आइए जानते हैं कि आप कैसे ऑनलाइन पीएफ का पूरा पैसा निकाल सकते हैं।
2 of 5
अगर आप ऑनलाइन पीएफ का पैसा निकालते हैं तो पांच से 10 दिन में ही आपका पैसा आपके खाते में आ जाएगा। इसके लिए आपको ईपीएफओ (EPFO) की वेबसाइट पर जाना होगा और वहां से आपको अपने पैसे के लिए क्लेम करना होगा। अगली स्लाइड में जानते हैं वेबसाइट से आप कैसे अपने पैसे का क्लेम कर सकते हैं।
3 of 5
सबसे पहले ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर आपको अपना यूएएन (UAN) नंबर, पासवर्ड और कैप्चा डालना होगा। ये जानकारी डालकर लॉग-इन करने के बाद आपके समक्ष मैनेज (Manage) का एक विकल्प आएगा। यहां क्लिक करने के बाद आप अपनी केवाईसी (KYC) की जानकारी की जांच कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अपनी जानकारी की जांच करने के बाद आपको ऑनलाइन सर्विस (Online Services) पर क्लिक करना होगा। अब आपके समक्ष एक ड्रॉप मेन्यू खुलेगा, जहां से आपको क्लेम पर क्लिक करना होगा। इस क्लेम फॉर्म को सबमिट करने के लिए आपको प्रोसीड फॉर ऑनलाइन क्लेम (Proceed For Online Claim) के विकल्प का चयन करना होगा।
विज्ञापन
5 of 5
पीएफ की जानकारी आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए भी मिल जाएगी। हालांकि ऑनलाइन पैसा निकालने के लिए आपका ईपीएफ खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है। अगर आपका आधार ईपीएफ खाते से लिंक नहीं होगा, तो आप ऑनलाइन अपना पीएफ क्लेम नहीं कर पाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।