फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   YouTube became fastest growing and largest market in india

भारत में यूट्यूब ने हासिल किया नया मुकाम, इस मामले में अमेरिका को भी छोड़ा पीछे

Wed, 10 Apr 2019 01:08 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 10 Apr 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
YouTube became fastest growing and largest market in india
यूट्यूब

भारत में सस्ते मोबाइल डेटा और किफायती स्मार्टफोनों से यूट्यूब को जबरदस्त फायदा हो रहा है। अमेरिका को पछाड़कर भारत अब यूट्यूब का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ रहा बाजार बन गया है। बता दें कि यूट्यूब अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी गूगल का हिस्सा है।

विज्ञापन

भारत में 26.5 करोड़ सब्सक्रइबर

अभी भारत में उसके 26.5 करोड़ सब्सक्रइबर हैं। इस संदर्भ में कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि यूट्यूब पर 95 फीसदी वीडियो की खपत टियर 2 और टियर 3 शहरों में स्थानीय भाषाओं में हो रही है। 

विज्ञापन


इसका प्रमुख कारण है भारत में सस्ता मोबाइल डेटा। भारत में पढ़ाई, संगीत, सेहत और विविध विषयों पर स्थानीय भाषाओं में सामग्री से यूट्यूब का इस्तेमाल काफी बढ़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

YouTube became fastest growing and largest market in india
यूट्यूब

भारत में मोबाइल डेटा दुनिया का सबसे सस्ता

भारत में मोबाइल डेटा दुनिया का सबसे सस्ता मोबाइल डेटा है। दिसंबर 2016 में रिलायंस जियो के लांच के बाद डेटा टैरिफ लगातार सस्ता हो रहा है। यूट्यूब के सीईओ सुजैन वोजसिकी ने बताया कि पिछले एक साल में मोबाइल पर यूट्यूब की खपत 85 फीसदी बढ़ी है।

बता दें कि इनमें से 60 फीसदी भारत के 6 सबसे बड़े मेट्रो शहरों के बाहर से हो रही है। फिलहाल एक जीबी डेटा की कीमत 10 रुपये से भी कम है जो दो-तीन साल पहले 100 रुपये हुआ करती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed