फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके पास है आधार कार्ड तो घर बैठे जीत सकते हैं 30 हजार रुपये

Sun, 23 Jun 2019 12:59 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sun, 23 Jun 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
if you are having aadhaar card than you can win 30k rupees, uidai contest for all indians

अगर आपके पास आधार कार्ड है तो फिर आसानी से 30 हजार रुपये जीत सकते हैं। आधार कार्ड को जारी करने वाली संस्था यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने एक प्रतियोगिता को शुरू किया है। इसके तहत 48 कैटेगिरी में लोगों को इनाम दिया जाएगा। 

if you are having aadhaar card than you can win 30k rupees, uidai contest for all indians

बनाना होगा दो मिनट का वीडियो

यूआईडीएआई ने कहा है कि लोगों को आधार से जुड़ी 15 सेवाओं में से किसी एक के बारे में कम से कम 30 सेकंड से लेकर दो मिनट का एक वीडियो तैयार करना होगा। इस वीडियो को बनाकर उसको यूट्यूब, गूगल ड्राइव या फिर ऑनलाइन फाइल शेयरिंग साइट पर जाकर के अपलोड करना होगा। वीडियो भेजने की आखिरी तारीख 8 जुलाई, 2019 है। प्रतियोगिता 18 जून से शुरू हो चुकी है। 

if you are having aadhaar card than you can win 30k rupees, uidai contest for all indians

ईमेल पर भेजना होगा लिंक

ईमेल पर इन साइट्स में से किसी एक साइट पर अपलोड किए गए लिंक को media.division@uidai.net.in पर भेजना होगा। इसके साथ अपना आधार नंबर, आधार कार्ड के अनुसार नाम, पता, मोबाइल नंबर और बैंक खाता आधार से लिंक है, इसके बारे में हां/नहीं लिखकर भी देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
if you are having aadhaar card than you can win 30k rupees, uidai contest for all indians

फुल एचडी में होना चाहिए वीडियो

यूआईडीएआई ने कहा है कि वीडियो फुल एचडी या फिर हाई रेजॉलूशन में होना चाहिए। एमपी4, एवीआई, एफएलवी, डब्लूएमवी, एमपीईजी या फिर एमओवी में वीडियो का फॉर्मेट हो। जिस वीडियो का रेजॉलूशन 1920×1080 px का होगा उसको प्राथमिकता मिलेगी। वीडियो हिंदी या फिर अंग्रेजी भाषा में तैयार किया जा सकता है। 

विज्ञापन
if you are having aadhaar card than you can win 30k rupees, uidai contest for all indians

नहीं करना है यह काम

प्रतियोगी को कोई भी वीडियो बनाकर के उसका लिंक यूआईडीएआई के सोशल मीडिया पर पेज पर शेयर नहीं करना है। कहीं से कॉपी किए गए वीडियो को नहीं भेजना है। वीडियो तैयार करते वक्त आधार नंबर और अन्य जानकारी को ब्लर कर देना है। वीडियो की क्वालिटी के साथ ही ऑडियो को भी परखा जाएगा। यूआईडीएआई 31 अगस्त तक विजयी हुए प्रतियोगियों को ई-मेल के जरिए सूचित कर देगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed