फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC Jeevan Tarun Plan: आपके बच्चे के भविष्य को सुरक्षित करेगी ये स्कीम, निवेश पर मिलेगा 26 लाख रुपये का लाभ

Tue, 11 Jan 2022 10:15 AM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 11 Jan 2022 10:15 AM IST
विज्ञापन
LIC Jeevan Tarun Plan you can secure your child future by investing in this scheme
एलआईसी जीवन तरुण प्लान - फोटो : Istock

अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर हम सभी लोग चिंतित रहते हैं। उनकी पढ़ाई लिखाई से लेकर शादी की चिंता हमें काफी पहले से होने लगती है।  ऐसे में ज्यादातर अभिभावक इसको लेकर बचत करते हैं। वो अपनी आमदनी के कुछ अंश को बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से बचाकर बैंक में जमा करते हैं। वहीं दूसरी तरफ आज जिस तेजी से देश की मुद्रास्फीति बढ़ रही है। वो आपके बैंक में जमा पैसों के मूल्य को धीमे-धीमे कम करती जा रही है। ऐसे में पैसों की सही वैल्यू पाने के लिए उसको अच्छी जगह पर निवेश करना सबसे बेहतर विकल्प है। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी जीवन तरुण प्लान के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम को खास आपके बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ये एक फ्लेक्सिबल स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत 25 वर्ष की आयु होने पर परिपक्वता लाभ मिलेगा। अगर इस पॉलिसी को खरीदते वक्त आपके बच्चे की आयु 8 वर्ष की है, तो आपकी पॉलिसी अवधि 17 वर्ष में पूरी होगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं LIC जीवन तरुण प्लान के बारे में विस्तार से - 

LIC Jeevan Tarun Plan you can secure your child future by investing in this scheme
एलआईसी जीवन तरुण प्लान - फोटो : pixabay

इस स्कीम की न्यूनतम बीमा राशि 75,000 रुपये है। वहीं अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा तय नहीं की गई है। इस पॉलिसी में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 90 दिन होनी चाहिए। वहीं प्रवेश की अधिकतम आयु 12 वर्ष तय की गई है। इस पॉलिसी की मैच्योरिटी तब होगी, जब आपके बच्चे की उम्र 25 वर्ष हो जाएगी।

LIC Jeevan Tarun Plan you can secure your child future by investing in this scheme
एलआईसी जीवन तरुण प्लान - फोटो : LIC

अगर पॉलिसी को खरीदते वक्त आपके बच्चे की उम्र 8 वर्ष है, तो इस प्लान में निवेश की अवधि 17 वर्ष होगी। बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में ये स्कीम सबसे बढ़िया विकल्प है। इसमें निवेश करके आप अपने बच्चों की शिक्षा और अन्य जरूरी कामों के लिए अच्छी खासी रकम इकट्ठा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC Jeevan Tarun Plan you can secure your child future by investing in this scheme
एलआईसी जीवन तरुण प्लान - फोटो : iStock

अगर पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान करने वाले माता पिता की मृत्यु हो जाती है, तो भविष्य के सभी प्रीमियम को माफ कर दिया जाएगा। वहीं पॉलिसी को जब तक चुना नहीं जाता तब तक वह सक्रिय रहेगी। LIC जीवन तरुण पॉलिसी के तहत आपको 26 लाख रुपये तक का बीमा मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed