फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की खबर: दिवाली और छठ पूजा के लिए इस रूट पर चलने जा रही है स्पेशल ट्रेन, जानिए डिटेल्स

Thu, 21 Oct 2021 02:23 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 21 Oct 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Indian railway is going to start festive special train from New Delhi to Patna junction
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

दिवाली और छठ पूजा के दौरान भारतीय रेल को काफी भीड़ का सामना करना पड़ता है। त्योहारों के इस अवसर पर एक बड़ी आबादी दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों से अपने घर की ओर जाती है। ऐसे में बड़ी मात्रा में ट्रेनों के अंदर भीड़ देखने को मिलती है। वहीं महामारी के इस दौर में भीड़ भाड़ कोरोना की तीसरी लहर में वृद्धि ला सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे फेस्टिव स्पेशल ट्रेन को चलाने जा रही है, ताकि ट्रेनों में होने वाली भीड़ को कम किया जा सके। इसका एक बड़ा फायदा त्योहारों के समय अपने घर जाने वाले यात्रियों को होगा। दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर भारी भीड़ होने से गंतव्य तक जाने के साधन काफी सीमित हो जाते हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही ये विशेष ट्रेनें यात्रियों के लिए घर जाने के तमाम विकल्पों को खोलने का काम करेंगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस ट्रेन के बारे में, जो फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है। 

IRCTC Indian railway is going to start festive special train from New Delhi to Patna junction
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

भारतीय रेलवे दिल्ली से पटना के बीच एक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने वाली है। गौरतलब बात है कि दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को भारी भीड़ का सामना करना पड़ता। ऐसे में दिल्ली, एनसीआर, गाजियाबाद के इलाकों में रहने वाले बिहार के लोगों को इस ट्रेन के चलने से काफी फायदा होने वाला है। 

IRCTC Indian railway is going to start festive special train from New Delhi to Patna junction
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये ट्रेन नई दिल्ली से पटना के बीच सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इस सुपरफास्ट त्योहार स्पेशल ट्रेन की संख्या 01664/01663 है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई दिल्ली से पटना जाने वाली ये ट्रेन बीच रास्ते में कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशन पर रुकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Indian railway is going to start festive special train from New Delhi to Patna junction
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

जानकारी के मुताबिक ये ट्रेन 23 अक्तूबर 2021 से 20 नवंबर 2021 तक चलाई जाएगी। इसका परिचालन मंगलवार, गुरुवार, और शनिवार को किया जाएगा। ये ट्रेन नई दिल्ली से रात 11:15 पर चलेगी और पटना जंक्शन में अगले दिन शाम 5:30 बजे पहुंचेगी। वहीं पटना से ये ट्रेन रविवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। पटना से ये रात 10:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 3:15 पर नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed