फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PAN Card: पैन कार्ड से जुड़ी ये गलती पड़ सकती है भारी, निष्क्रिय हो सकता है आपका बैंक खाता, आज ही कर लें सुधार

Wed, 29 Dec 2021 10:21 AM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 29 Dec 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
Heavy penalty can be imposed for having two PAN cards know how to cancel one
पैन कार्ड से जुड़ी ये गलती पड़ सकती है भारी - फोटो : Amar Ujala

परमानेंट अकाउंट नंबर यानी पैन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आजकल इसका इस्तेमाल भारत में बहुत कॉमन हो चुका है। सरकारी हो या गैर सरकारी काई कामों के लिए पैन कार्ड को जरुरी दस्तावेजों में शामिल कर दिया गया है। पैन कार्ड एक ऐसा सरकारी दस्तावेज है, जिससे कोई सीधा फायदा होता तो नहीं दिखता लेकिन बैंकिंग और अन्य वित्तीय मामलों में इसकी खास अहमियत है। बैंक से लेकर ऑफिस तक में बिना पैन कार्ड के आप कोई भी वित्तीय काम नहीं कर सकते हैं। सिर्फ यही नहीं, पैन कार्ड को अब तो आधार के अलावा सभी जगह लिंक करवाना भी अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में पैन कार्ड बनवाते समय आपको काफी सावधान रहने की जरुरी है, क्योंकि जरा सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है और आपको 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लग सकता है। तो चलिए आज जानते हैं उस गलती के बारे में... 

Heavy penalty can be imposed for having two PAN cards know how to cancel one
पैन कार्ड से जुड़ी ये गलती पड़ सकती है भारी - फोटो : istock
दो पैन कार्ड होने पर होगी परेशानी 
  • अगर आपके पास दो पैन कार्ड है तो तुरंत अपना दूसरा कार्ड विभाग के पास सरेंडर कर दें, क्योंकि अगर आपके पास दो पैन कार्ड हैं तो आप पर जुर्माना लग सकता है। इससे आपका बैंक खाता भी फ्रीज हो सकता है। एक से अधिक पैन कार्ड होना धोखाधड़ी माना जाता है। ज्यादातर बैंक ऐसे व्यक्ति को ब्लैकलिस्ट में डाल देते हैं। 
Heavy penalty can be imposed for having two PAN cards know how to cancel one
पैन कार्ड से जुड़ी ये गलती पड़ सकती है भारी - फोटो : iStock
जानिए कैसे करें अपना दूसरा पैन कार्ड सरेंडर
  • दूसरा पैन कार्ड सरेंडर करने के लिए इनकम टैक्स की वेबसाइट से आपको एक फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इसके बाद फॉर्म भरकर किसी भी NSDL दफ्तर में जाकर इसे जमा करना होगा। साथ ही दूसरा पैन कार्ड सरेंडर करते समय फॉर्म के साथ उसे भी जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy penalty can be imposed for having two PAN cards know how to cancel one
पैन कार्ड से जुड़ी ये गलती पड़ सकती है भारी - फोटो : istock
किन कारणों से बनता है दो कार्ड 
  • कई बार पैन कार्ड के लिए आवेदन डालने के बाद आपके पास समय से नहीं पहुंच पाता। ऐसे में लोग कुछ समय बाद दोबारा आवेदन दाल देते हैं। ऐसे में हो सकता है कि पहला कार्ड कुछ समय बाद आप तक बन कर पहुंच गया हो, और दूसरा आवेदन भी प्रक्रिया में हो। इस तरह कई बार लोगों तक दो पैन कार्ड पहुंच जाते हैं। 
विज्ञापन
Heavy penalty can be imposed for having two PAN cards know how to cancel one
पैन कार्ड से जुड़ी ये गलती पड़ सकती है भारी - फोटो : istock
न करें ये गलतियां 
  • अगर आप कहीं भी पैन नंबर डाल रहें हैं तो पैन कार्ड पर दिए गए दस अंकों के पैन नंबर को बिल्कुल सावधानी से भरें। इसमें कोई भी गलती या नंबर का इधर उधर होना आपको भारी पेनाल्टी लगवा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed