जोमैटो ने जैसे ही क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकइट का अधिग्रहण किया कंपनी के शेयर गाेता लगाने लगे। बाजार के जानकार ब्लिंकइट को जोमैटो का खोटा सिक्का बताने लगे। अब धीरे-धीरे जोमैटो अपने इस खोटे सिक्के को चलाने की तैयारी में जुट गई है।
जोमैटो के अधिग्रहण करने के बाद ब्लिंकइट की पहली नई सेवा
बीते गुरुवार को ब्लिंकइट के हवाले से यह खबर आई कि वह उपभोक्ताओं को प्रिंटआउट की डिलीवरी घर पर उपलब्ध कराएगी। इस सर्विस की शुरूआत कंपनी सबसे पहले गुरुग्राम से कर रही है। ब्लिंकइट ने कहा है कि वह ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट के लिए नौ रुपये प्रति पेज और कलर पेज के प्रिंट के लिए 19 रुपये प्रति पेज चार्ज वसूलेगी। इसके अलावे हर ऑर्डर पर ग्राहकों को 25 रुपये डिलिवरी चार्ज के रूप में भी देना होगा।
2 of 7
zomato-blinkit
- फोटो : Social Media
ब्लिंकइट से रेवेन्यू बढ़ाने की मुहिम में जोमैटो
ग्राहकों को घरों तक प्रिंट आउट उपलब्ध कराने की यह सेवा जोमैटो और ब्लिंकइट को कितनी रास आती है यह तो समय ही बताएगा पर इतना जरूर तय हो गया है कि जामैटो अब ब्लिंकइट के अधिग्रहण के बाद उससे नए-नए तरीकों से रेवेन्यू जेनरेट करने की मुहिम शुरू कर चुका है। नए रेवेन्यू स्ट्रीम का खांका खींचने के लिए जोमैटो ने अपने फूड डिलीवरी सेगमेंट में पहले चल रही जोमैटो प्रो प्लस सेवा को भी फिलहाल स्थिगित कर रखा है। जानकारों का मानना है कि कंपनी ब्लिंकइट के अधिग्रहण के बाद अपने रेवेन्यू जेनरेशन को नए स्तर पर ले जाना चाहती है। इस के लिए लगातार प्लानिंग कर रही है। माना जा रहा है कि जैसे ही नए प्लान का खांका तैयार हो जाएगा कंपनी कंपनी नए और वृहद स्वरूप में जोमैटो प्रो प्लस जैसे प्लान को दोबारा शुरू करेगी।
3 of 7
जोमैटो-ब्लिंकइट
- फोटो : Social Media
सबसे पहले गुड़गांव में शुरू होगी प्रिटआउट डिलीवरी सुविधा
प्रिंट आउट सर्विस की शुरूआत करते हुए ब्लिंकइट के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘हम एक ऐसा ऑर्गेनाइजेशन बनाना चाहते हैं, जो हमेशा अपने ग्राहकों के लिए इनोवेट करे और उन्हें जीवन को बेहतर और पहले से आसान बनाने वापली सेवाएं मुहैया कराए। यही विचार ब्लिंकइट के मिशन के मूल में है। इसी मिशन के तहत कंपनी गुरुग्राम के सेक्टर 43 और गोल्फ कोर्स रोड में प्रिंटआउट सर्विस की सुविधाएं शुरू कर रहा है। जैसे-जैसे हमें महसूस होगा कि यह सेवा ग्राहकों के लिए उपयोगी है हम इस सेवा का दिल्ली समेत अन्य स्थानों पर भी विस्तार करेंगे।
4 of 7
जोमैटो-ब्लिंकइट
- फोटो : Social Media
4447 करोड़ रुपये में जोमैटो ने किया है ब्लिंकइट का अधिग्रहण
बता दें कि कुछ समय पूर्व ही देश की फूड डिलिवरी कंपनी जोमेटो ने क्विक डिलिवरी के क्षेत्र में कदम रखते हुए 4,447 करोड़ रुपये में ब्लिंकइट का अधिग्रहण किया है। यह कंपनी पहले ग्रॉसरी डिलिवरी का काम करती थी पिछले ही साल ब्लिंकइट ने खुद को ग्रॉसरी डिलिवरी कंपनी से परिवर्तित करते हुए क्विक डिलिवरी कंपनी में बदला था।
5 of 7
जोमैटो-ब्लिंकइट
- फोटो : Social Media
ब्लिंकइट के लिए जोमैटो का है ये प्लान
जोमैटो ने जब ब्लिंकइट खरीदा तो यह अधिग्रहण मीडिया की सुर्खियों में छाया रहा। हालांकि शेयर बाजार ने कंपनी के इस फैसले पर कोई उत्साह नहीं दिखाया है। इस फैसले के कुछ ही दिनाें में जोमैटो के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर उस दौरान 50 रुपये प्रति शेयर से भी कम पर आ गए थे। हालांकि कंपनी अपने इस फैसले का हमेशा से बचाव करती रही। ब्लिंकइट के अधिग्रहण के बाद जोमैटो के सीईओ और को-फाउंडर दीपिंदर गोयल ने कहा था कि क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के अधिग्रहण का हमारा मकसद है कि हम अपने ग्राहकों से अधिक से अधिक खर्च करा सकें।