{"_id":"5b3623204f1c1bf56e8ba92b","slug":"railway-and-irctc-new-premium-tatkal-service-will-give-hole-in-passengers-pocket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेलवे के इस फैसले से आपको होगा नुकसान, जेब पर पड़ेगा बड़ा डाका","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
रेलवे के इस फैसले से आपको होगा नुकसान, जेब पर पड़ेगा बड़ा डाका
Fri, 29 Jun 2018 05:46 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 29 Jun 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रेल मंत्रालय और आईआरसीटीसी द्वारा आम जनता को सुविधा देने के नाम पर लिए गए एक फैसले से फायदे के स्थान पर नुकसान ही होगा। इसके साथ ही इससे आपकी जेब पर डाका पड़ेगा, जिसके चलते कम ही लोग इसमें अपना टिकट बुक कराएंगे।
तत्काल में शुरू हुई एक और सर्विस
2 of 6
रेल मंत्रालय और आईआरसीटीसी ने पहले से चल रही तत्काल स्कीम के बाद एक और नई सेवा की शुरुआत की है। इसको प्रीमियम तत्काल का नाम दिया गया है। हालांकि इसमें कई ऐसे नियम है, जिसके कारण लोग टिकट बुक कराने से बचेंगे। रेलवे ने जहां इससे जहां कमाई की सोची है तो उसे इसका फायदा नहीं मिलेगा, क्योंकि तत्काल में भी लोग ज्यादा किराया भरते हैं, उसके बाद भी उनको सीट मिलने की गारंटी न के बराबर होती है।
डायनेमिक फेयर के तहत होगी बुकिंग
3 of 6
प्रीमियम तत्काल में जो भी टिकट बुक होगी उस पर डायनेमिक फेयर लगेगा। इससे इसका मतलब यह है कि प्रीमियम ट्रेनों के अलावा सभी मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में भी किराया प्रत्येक 10 फीसदी बुकिंग के बाद बढ़ जाएगा। इसका मतलब यह है कि बेस फेयर के बाद भी आपको ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों का लगेगा पूरा टिकट
4 of 6
12 साल तक के बच्चों का रेलवे में यात्रा करते वक्त आधा टिकट लगता है। लेकिन प्रीमियम तत्काल में बच्चों का भी पूरा टिकट लेना पड़ेगा। इसका मतलब यह है कि बच्चों की तुलना भी बड़ों के साथ की गई है, ऐसे में जेब पर और ज्यादा बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
एजेंट नहीं कर सकेंगे बुकिंग
5 of 6
Irctc
- फोटो : GettyImages
प्रीमियम तत्काल में एजेंट बुकिंग नहीं कर सकेंगे। इसके लिए केवल रेलवे के यात्री ही बुकिंग कर सकेंगे। हालांकि बुकिंग काउंटर पर कई बार एजेंट आम नागरिक बनकर के तत्काल टिकट बुक करा लेते हैं, क्योंकि वहां उनको पहचानना मुश्किल होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।