यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रेलवे आए दिन कोई ना कोई बदलाव करती रहती है। यात्रा के दौरान आपको कोई परेशानी ना हो, इसके लिए अब रेलवे ने एक और बड़ा एलान किया है। रेलवे ने कहा है कि इस साल वो भारत में नई ट्रेनों की शुरुआत करेगी।
भारतीय रेलवे नई ट्रेनों की करने जा रही है शुरुआत, आपको मिलेंगी से सभी सुविधाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन ट्रेनों की बढ़ेगी संख्या
इन ट्रेनों में साल 2016 में लांच हुई हमसफर एक्सप्रेस और साल 2017 में लांच हुई अंत्योदय एक्सप्रेस शामिल है। बता दें कि हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों को एसी-3 टियर कोच के साथ-साथ प्रीमियम सेवाएं भी मिलेंगी। वहीं अंत्योदय एक्सप्रेस में भी यात्रियों को कई सुविधाएं मिलती है। माना जा रहा है कि इन ट्रेनों को लोकसभा चुनाव 2019 के बाद शुरू किया जाएगा।
नई ट्रेनें बनाने का है लक्ष्य
आगामी दो वर्षों में भारतीय रेलवे 20 नई हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन और 10 नई अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन जारी करेगी। हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन और अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों का अनुभव अच्छा रहा है। इससे पहले भारतीय रेलवे के एक अधिकारी ने कहा था कि 2019 में 200 नए हमसफर एक्सप्रेस कोच और 100 नए अंत्योदय एक्सप्रेस कोच बनाए जाएंगे। वहीं 2019 में सरकार का पांच अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन और 10 हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन बनाने का लक्ष्य है। बता दें कि इन दोनों ट्रेनों में मॉडर्न एलएचबी कोच हैं।