फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अचानक देश में क्यों सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल, अभी और कितनी घटेंगी कीमतें

Wed, 11 Mar 2020 03:08 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 11 Mar 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
petrol and diesel prices are becoming cheaper in india due to price battle of russia and opec
Petrol and Diesel Price - फोटो : Social Media

तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल 70.29 और डीजल 63.01 रुपये प्रति लीटर हो गया है। यानी कि एक दिन में पेट्रोल की कीमतों में 2.69 रुपये और डीजल की कीमतों में 2.33 रुपये प्रति लीटर की भारी गिरावट आई है। हालांकि, देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अभी छूट नहीं दी गई है, लेकिन इन सब के बीच माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अभी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और भी गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, ऐसे मे सवाल यह है कि क्यों? ऐसा क्या हो गया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है? तो चलिए आपके इस सवाल का जवाब हम आगे कि स्लाइड्स में देते हैं।

petrol and diesel prices are becoming cheaper in india due to price battle of russia and opec
Petrol Pump Filling - फोटो : Amar Ujala

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

सोमवार यानी कि 9 मार्च 2020 को कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। खाड़ी देशों के बीच हुए युद्ध के बाद यह पहला मौका था जब एक दिन में कच्चे तेल की कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट आई। कच्चे तेल की कीमतों में करीब 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई कटौती का यह एक बहुत बड़ा कारण है।

petrol and diesel prices are becoming cheaper in india due to price battle of russia and opec
Petrol Pump Filling - फोटो : Amar Ujala

OPEC और रूस का समझौता खत्म

तेल निर्यातक देशों के समूह ओपेक (OPEC) और रूस में कच्चे तेल के दाम पर बात नहीं बनी। बाजार में संतुलन बनाने के लिए OPEC चाहता था कि क्रूड ऑयल का उत्पादन कम किया जाए, हालांकि इस बात पर रूस ने इंकार कर दिया। ओपेक देशों के साथ रूस का तीन साल का समझौता था। अब रूस ने नए दाम पर हामी भरने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
petrol and diesel prices are becoming cheaper in india due to price battle of russia and opec
Petrol Pump Car - फोटो : Amar Ujala

OPEC का सस्ती कीमतों पर कच्चे तेल को बेचना

रूस के मना करने के बाद ओपेक ने सस्ती कीमतों पर कच्चे तेल को बेचने का फैसला लिया है। ओपेक के इस फैसले के बाद क्रूड ऑयल की कीमतें काफी नीचे आ गई हैं।

विज्ञापन
petrol and diesel prices are becoming cheaper in india due to price battle of russia and opec
Petrol Pump - फोटो : AmarUjala

कच्चे तेल की कीमतें और होंगी सस्ती!

दुनिया की सबसे बड़ी तेल निर्यातक कंपनी सऊदी अरामको (Saudi Aramco) ने तेल आपूर्ति बढ़ाने की घोषणा की है। आपकी जानकारी के लिए यहां बता दें कि 'सऊदी अरामको' हर रोज 98 बैरल तेल की आपूर्ति कर रही है। 'सऊदी अरामको' ने बुधवार को बताया कि वह अपनी उत्पादन क्षमता को 10 लाख बैरल प्रतिदिन (BPD) बढ़ाकर 130 लाख BPD करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का यह फैसला रूस के साथ जारी कीमत युद्ध के तहत लिया गया है। इससे तेल की कीमतों में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed