फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haunted Places: ये हैं दुनिया की सबसे भूतिया जगहें, मजबूत दिल वालों में भी यहां जाने की हिम्मत नहीं

Sun, 30 Oct 2022 10:10 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 30 Oct 2022 10:10 AM IST
विज्ञापन
World’s Most Haunted Places Know Their Interesting Facts in Hindi
दुनिया की सबसे भूतिया जगहें - फोटो : iStock

Haunted Places: दुनिया में कई खूबसूरत जगहें हैं जो लोगों के मन को मोह लेती हैं। इन जगहों में कई बेहद रहस्यमयी हैं जिनकी कहानियां डरावनी हैं। इन स्थानों को हॉरर प्लेस या हॉन्टेड जगह कहा जाता है। वर्तमान समय में लोग भूत-प्रेत की कहानियों पर कम यकीन करते हैं। दुनिया में कई ऐसी जगहे हैं जो बेहद डरावानी हैं। आइए दुनिया की सबसे भूतिहा जगहों के बारे में बताते हैं जिनके बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 



पोवेग्लिया द्वीप

इटली का वेनिस शहर दुनिया की खूबसूरत जगहों मे से एक है। यहां पर स्थित पोवेग्लिया द्वीप जितना खूबसूरत है उतना भूतिया भी है। वेनिस और लीडो के बीच यह भूतिया द्वीप मौजूद है। बताया जाता है कि 20वीं शताब्दी में इस जगह पर बुबोनिक प्लेग से पीड़ित लोगों को क्वारंटाइन किया गया था। इसके बाद साल 1920 में मेंटल असाइलम के तौर पर इसका इस्तेमाल किया गया था। कई पैरानॉर्मल शो में इस द्वीप को दिखाया गया है। इस द्वीप को तकनीकी चीजों की वजह से जनता के लिए बंद किया गया है। 

World’s Most Haunted Places Know Their Interesting Facts in Hindi
दुनिया की सबसे भूतिया जगहें - फोटो : iStock
अलकाट्राज द्वीप

दुनिया के खूबसूरत शहरों में सैन फ्रांसिस्को भी शामिल है। यह शहर दुनिया में रंगीन विक्टोरियन घरों, आकर्षक केबल कारों और प्रतिष्ठित गोल्डन गेट ब्रिज के लिए प्रसिद्ध है। इस खूबसूरत शहर में अलकाट्राज द्वीप स्थित है जिसे खतरनाक अपराधियों के लिए जाना जाता है। इस द्वीप को कैदी जेल भी कहते हैं। अगर आप दिल के मजबूत हैं, तो अंधेरे में इस द्वीप पर घूम सकते हैं। 
World’s Most Haunted Places Know Their Interesting Facts in Hindi
दुनिया की सबसे भूतिया जगहें - फोटो : iStock

डॉल्स का द्वीप

दुनिया के सबसे बड़े शहरों में मैक्सिको सिटी शामिल है। यह शहर जितना ही खूबसूरत है उतना ही यहां का इस्ला डे लास मुनेकास द्वीप डरावना है। बताया जाता है कि यहां पेड़ों पर डरावनी गुड़िया अचानक लटकती हुई दिखती हैं। कहा जाता है कि इस द्वीप पर रहस्यमयी परिस्थितियों में एक लड़की डूब गई थी जिसकी आत्मा गुड़िया में बसी है। स्थीनाय लोग बताते हैं कि गुड़िया सिर और हाथ हिलाती है। इस डरावनी जगह पर किसी की अकेले जाने की हिम्मत नहीं होती है। 

Chhath Puja 2022: डेढ़ लाख साल पुराना है बिहार का ये सूर्य मंदिर, भगवान विश्वकर्मा ने किया था निर्माण
 

विज्ञापन
विज्ञापन
World’s Most Haunted Places Know Their Interesting Facts in Hindi
दुनिया की सबसे भूतिया जगहें - फोटो : iStock
आइल ऑफ वाइट

इंग्लैंड में दक्षिणी तट पर स्थित आइल ऑफ वाइट बेहद डरावनी जगह है। बताया जाता है कि यह एतिहासिक जगह भूतिया कहानियों के लिए जानी जाती है। बताया जाता है यहां हर साल अन्य जगहों से भूत आकर इकट्ठा होते हैं। अगर आपको भूतों से मिलना है, तो इस जगह पर जा सकते हैं। 

UFO Alert: पायलटों का चौंकाने वाला दावा, इस महासागर के पास बार-बार दिख रहे हैं रहस्यमयी यूएफओ
विज्ञापन
World’s Most Haunted Places Know Their Interesting Facts in Hindi
दुनिया की सबसे भूतिया जगहें - फोटो : iStock

टॉवर ऑफ लंदन

इंग्लैंड का टॉवर ऑफ लंदन दुनियाभर के भूतिया जगहों में शामिल है। बताया जाता है कि इस टावर के अंदर कई राजकुमारों और अन्य लोगों को मार दिया गया था। इन लोगों की आत्माएं अभी भी इस स्थान पर भटकती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed