शादी-विवाह के दौरान वर-वधू पक्षों के बीच तोहफों का आदान-प्रदान होता है। वैसे तो यह तोहफे इच्छा अनुसार दिए जाते हैं लेकिन हजारों-लाखों ऐसे मामले सामने आए हैं जहां तोहफे जबरन मांगे जाते हैं। दहेज प्रथा के साथ भारत का नाम जोड़ा जाता है लेकिन विश्व के तमाम देशों में दहेज प्रथा प्राचीन काल से चली आ रही है। आज आपको दहेज के उन अजीब-गरीब किस्सों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो सार्वजनिक जानकारी में आए तो इतिहास में दर्ज कर लिए गए।
दहेज के ये 8 अजीबो-गरीब किस्से, जो दर्ज हुए इतिहास में
हर बेटी का पिता चाहेगा कि जिस शख्स से बिटिया की शादी की जा रही है वो साफ-सफाई पसंद हो। फ्रांस में एक हेयर ड्रेसर ने ऐसी ही कामना के साथ अपने दामाद को शादी के दौरान खूब सारे रुपयों के अलावा, बेटी के वजन के बराबर साबुन दे दिए।
दहेज में नाशपाती की बात अगर आपको अटपटी लग रही है तो इसके पीछे की चटपटी कहानी भी जाननी चाहिए। स्कॉटलैंड की किंवंदतियों के अनुसार 13वीं सदी में जादूगर सर ह्यूगो डे गिफर्ड ने अपनी बेटी की शादी में एक जादुई नाशपाती दिया था। बेटी ने अपने ससुराल पहुंचकर बताया कि अगर उसे कुछ नुकसान हुआ तो वह नाशपाती को नुकसान पहुंचा देगी और अगर नाशपाती को कोई नुकसान पहुंचा तो वर पक्ष का सारा खानदान तबाह हो जाएगा।
कहानी के अनुसार पति ने कर्ज चुकाने के लिए नाशपती को बेच दिया। नाशपाती को बेचते ही उसके भाईयों की नदी में डूबने से मौत हो गई।
दहेज में अक्खा मुंबई
अभी तक सुनते आए थे कि पूरे मुंबई पर फलां डॉन का राज है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक ससुर ने अपने दामाद को मुंबई दहेज में दे चुका है। पुर्तगाल की राजकुमारी कैथरीन ब्रगांजा की शादी इंग्लैंड के चार्ल्स द्वितीय से हुई थी। उसी वक्त पुर्तगालियों ने गुजरात के बहादुर शाह से मुंबई जीता था। कैथरीन की शादी में दहेज के तौर पर चार्ल्स द्वितीय को मुंबई ही तोहफे में दे दिया था।
दरअसल ये राशि दहेज में दी नहीं गई सिर्फ पेशकश की गई थी। इतिहास में इससे जुड़ा एक रोचक किस्सा दर्ज है। चीन के अरबपति व्यपारी सेसिल चाओ की बेटी समलैंगिक थी। उन्होंने ऐलान किया था कि जो भी युवक उनकी लड़की को शादी के लिए तैयार कर लेगा, वो उसे दहेज के रूप में 65 मिलियन डॉलर देंगे। गिगि चाओ के पास लाखों युवकों के ऑफर आए लेकिन वो शादी के लिए तैयार नहीं हुईं।