{"_id":"5ad977064f1c1b58098b575d","slug":"nasa-chief-says-the-first-person-on-mars-should-be-a-woman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इतिहास रचने की तैयारी में NASA, ना जानवर ना पुरुष, मंगल ग्रह पर सबसे पहले पड़ेंगे इनके कदम","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
इतिहास रचने की तैयारी में NASA, ना जानवर ना पुरुष, मंगल ग्रह पर सबसे पहले पड़ेंगे इनके कदम
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 21 Apr 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
Astronaut
यह बात कम ही लोग जानते होंगे कि मंगल ग्रह पर 16 लाख लोग जाना चाहते हैं। बीते वर्ष मंगल ग्रह पर जाने वालों के लिए टिकट बुक कराने की खबरें भी सामने आई थीं। सिर्फ इतना ही नहीं, यह बात भी सामने आई थी कि मंगल के लिए टिकट बुक करने में भारत तीसरे स्थान पर है।
Mars
बीते वर्ष यह खबर सामने आई थी कि नासा ने मंगल ग्रह पर जाने में रुचि रखने वालों से आवेदन मंगाए थे जिसके तहत नासा को 16 लाख नाम मिले थे। साथ ही यह भी बताया गया था नासा का आगामी मंगल मिशन मई 2018 से शुरू होगा। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मिशन के तहत लाल ग्रह पर जाने के लिए लोग उत्सुक हैं।
nasa chief alison mcintyre
इस बीच नासा की ओर से एक बड़ा बयान सामने आया है। इस बयान को लेकर पूरी दुनिया मेें चर्चा शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि इस बार मंगल पर सबसे पहले कदम रखने वाला कोई पुरुष नहीं बल्कि महिला होगी। नासा प्रमुख 'एलिसन मैकिनटायर' ने कहा है कि मार्स पर जाने वाला पहला इंसान कोई महिला होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Astronaut
एलिसन ने कहा कि अब से पहले जितने भी अंतरिक्ष मिशन हुए उन सबमें पुरुषों का वर्चस्व रहा। इसलिए हमेशा पुरुष को ही हर जगह आगे रहने का मौका मिला। मैं चाहूंगी कि इस बार मंगल पर जाने वालों में सबसे आगे महिला रहे।
विज्ञापन
space station
वैसे महिलाओं की खुशकिस्मती की बात यह है कि इस बार मंगल पर जाने वाले इस ऑपरेशन में नासा की टीम को महिला लीड कर रही है। नासा की डायरेक्टर भी महिला ही है। कई महिला अंतरिक्षयात्री हैं। ज्ञात हो चांद पर सबसे पहले पुरुष पहुंचा।