{"_id":"5a850cfa4f1c1b5e6e8b5555","slug":"most-dangerous-way-in-america-known-as-town-of-mob","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ मौत से खेलने वाले ही जाते हैं इस रास्ते, तस्वीरें देख हलक में अटक जाएगी जान","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
सिर्फ मौत से खेलने वाले ही जाते हैं इस रास्ते, तस्वीरें देख हलक में अटक जाएगी जान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
DEMO
इस रास्ते पर भूलकर भी न जाना वरना साक्षात यमराज के दर्शन हो जाएंगे... आपको यह कथन भले ही अजीब लग रहे हों लेकिन वाकयी दुनिया में ऐसे रास्ते भी हैं जहां पर मौत बैठी इंतजार करती है।
DEMO
अमेरिका के उटाह शहर में 'टाउन ऑफ मॉब' नामक यह स्थान बड़ा फेमस है। यह अपने खतरनाक रास्तों के लिए जाना जाता रहा है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां हेल रिवेंज नामक एक 13 किलोमीटर का ऐसा ट्रैक है जो बेहद खतरनाक है। असल में यह एक पहाड़ है, लेकिन लोगों का शौक देखिए, इसे ट्रैक का नाम दे दिया। इस पहाड़ी नुमा ट्रैक पर गाड़ी चलाना हर किसी के बस की बात नहीं।

यहां गाड़ी चलाने के लिए ड्राइवर को सबसे पहले एक मजबूत कलेजे की जरूरत पड़ती है। इसके साथ ही उसके पास एडवांस इक्विपमेंट होना भी बेहद जरूरी है। ऐसे ही मजबूत जिगर वाले और खतरों से पंगा लेने वाले लोग यहां बाइकिंग और फोर विलर ड्राइव करने का लुत्फ उठाने आते हैं। जिन्हें ये खतरनाक खेल पसंद नहीं वे इसे उनका पागलपन कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
DEMO
इस ट्रैक पर अलग-अलग तरह की मुश्किलें और चैलेंज भी आते हैं जैसे खड़ी चढ़ाई, गहरी खाई, ऊंचे-नीचे रास्ते। इसके अलावा और भी कई समस्याएं हैं। इन पहाड़ों पर चढ़ाई करने के लिए स्पेशल स्ट्रक्चरड कारें ही सफल हैं। यह गाड़ियां ऐसे ही रास्तों के लिए स्पेशल तैयार की जाती है।
यहां आने वाले जिन लोगों को सिरफिरा कहा जाता है वे इधर ऐसे नजारों के लुत्फ उठाने आते हैं जिनके बारे में आप कल्पना तक नहीं कर सकते। 'टाउन ऑफ मॉब' के टॉप पर पहुंच कर पहाड़, घाटी और कोलोराडो रिवर देखने के असल मजा यही सिरफिरे लूटते हैं। चाहे कितना भी खतरा क्यों न हो लेकिन ये फिर भी यहां आते हैं।

ये बात यहां आकर पूरी तरह सच साबित हो जाती है कि एडवेंचर का शौक रखने वाले लोग हर वक्त कुछ अलग करने के बारे में सोचते हैं। फिर वह चाहे उन्हें माउंटेनिग, ट्रैकिंग, जंपिंग या खतरनाक जगहों पर ड्राइविंग करने से मिल रहा हो। वे ऐसे पलों को भरपूर जीते हैं। यही वजह है कि एन्जवॉयमेंट के लिए ऐसा करना अब उनकी आदत में शुमार हो चुका है।