आफत बता कर आए तो उसे आफत क्या कहेंगे। कुछ ऐसा ही एक युवक के साथ हुआ जिसका वीडियो देखकर आप इस कहावत पर यकीन करेंगे कि आफत बोलकर नही आती।
ये वीडियो वायरल हो रहा है और देखने वाले इसे देखकर बार बार सिहर रहे हैं।
मामला ब्राजील का है, यहां सामान्य से दिन में एक आदमी के साथ कुछ अजीबोगरीब हो गया और एक सीसीटीवी कैमरे ने वो आफत की घड़ियां कैच कर ली।
वो युवक किसी महिला के साथ कहीं जा रहा है....अचानक कहीं से एक टायर टपका और इस युवक के सिर पर सीधा, जी हां बिलकुल सीधा जा लगा। उसके बाद जो हुआ उसका अंदाजा नहीं लगया जा सकता।
टायर इतनी तेज और जोर से युवक के सिर पर टकराया कि वो धडाम से मुंह के बल जाकर गिरा। उसके साथ चल रही औरत भी भौंचक थी कि अचानक क्या हुआ कि वो धड़ाम हो गया।
बताया जा रहा है कि इस युवक के सिर और दिल में फ्रैक्चर हो गए।
वीडियो जितनी तेजी से वायरल हो रहा है उतनी तेजी से इस आदमी की तबियत भी सुधर जाए बस। लेकिन ये बिन बुलाई आफत कब कहां आ टपके, संभल कर रहिएगा।