{"_id":"59d9db244f1c1b9e678b4af3","slug":"man-found-jewellery-in-secret-box-which-makes-him-lakhpati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौड़ियों के दाम खरीदी थी ये चीज, रातों रात बना दिया लखपति ","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
कौड़ियों के दाम खरीदी थी ये चीज, रातों रात बना दिया लखपति
amarujala.com, presented by :शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 08 Oct 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
दुकान
किस्मत बदलते वक्त नहीं लगता ये कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन आज हम आपको इस कहावत का जीता जागता ऐसा उदाहरण बताएंगे जिसे जानकर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। कौड़ियों के दाम खरीदने वाली चीज रातों रात अगर आपको लखपति बना दें तो सुनने वाला हर शख्स यही कहेगा क्या किस्मत पाई है जनाब ने। ऐसे सी एक शख्स पर किस्मत रातों रात ऐसी मेहरबान हुई कि वो चुटकियों में अमीर बन गया।
ज्वैलरी
टेक्सास के मिसौली शहर में रहने वाले एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। इस इंसान का नाम एमिल कनोडेल है जिसकी उम्र 67 साल है। एमिल ने कबाड़ी की दुकान से पुराने ड्रॉयर पर पड़ी जो कि 1980 के दशक का था। एमिल को ये इतना अच्छा लगा कि उन्होंने झट से उसे 20 हजार रुपये में खरीद लिया।
पढ़ें- सांप से भी जहरीला हो गया ये इंसान, 25 साल से कोबरा को दे रहा मात
पढ़ें- सांप से भी जहरीला हो गया ये इंसान, 25 साल से कोबरा को दे रहा मात
ज्वैलरी
इस ड्रॉयर के नीचे तीन खाने भी बने हुए थे। जैसे ही एमिल ने इस ड्रॉयर को ट्रक में रखा तो उन्हें अजीब से आवाज सुनाई दी। इन आवाजों को सुनते ही उन्हें एहसास हुआ कि इन तीन खानों में से ही आवाज आ रही हैं।
पढ़ें- सालों पुरानी तस्वीर में कैद हुआ था एक भयानक सच, ध्यान से देखिए इस फोटो की सच्चाई
पढ़ें- सालों पुरानी तस्वीर में कैद हुआ था एक भयानक सच, ध्यान से देखिए इस फोटो की सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉक्स
जिसके बाद उन्होंने इस बाक्स के अंदर बने सीक्रेट ड्रॉयर को खोला। जिसमें उन्हें हीरे जवाहारात दिखाई दिए। जब एमिल ने इन गहनों की कीमत लगवाई तो उनके होश ही उड़ गए।
विज्ञापन
ज्वैलरी
इन जवाहारातों की कीमत 98 लाख रुपये थी। बाद में एमिल को पता चला कि जिस शख्स का ये ड्रॉयर था उसे इन सब चीजों को जमा करने का शौक था। दिलचस्प बात तो ये है कि एमिल ने किसी भी चीज को अपने पास नहीं रखा और ड्रॉयर के मालिक का पता लगाकर उसे वापिस कर दिया।