इस फोटो-स्टोरी में जानिए पूरी दुनिया में लोग कितने तरह से होली मनाते हैं। इनके त्योहार में रंग नहीं बल्कि कुछ अलग ही चीजों को प्रयोग होता है।
द ऑरेंज बैटेल
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है इटली के 'द ऑरेंज बैटेल' का। ये एक ऐसा त्योहार होता है जिसमें लोग एक-दूसरे पर रंग नहीं बल्कि संतरे फेंकते हैं। इसे इटली के इवरिया में मनाया जाता है।
मड फेस्टिवल
साउथ कोरिया के बोरियॉन्ग में होने वाले मड फेस्टिवल के बारे में जानते हैं? ये एक ऐसा त्योहार है जिसमें लोग मिट्टी और कीचड़ में सराबोर हो जाते हैं। लोगों ने इस त्योहार को 1998 में मनाना शुरू किया। इस त्योहार में हिस्सा लेने और इसे देखने के लिए हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं।
ला टोमैटीना
स्पेन के 'ला टोमैटीना' का नाम तो सुना ही होगा। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक मनाए जाने वाले इस त्योहार में लोग टमाटरों से होली खेलते हैं। इसे स्पेन के बुनॉल में मनाया जाता है। टमाटर को एक-दूसरे पर दे मारना इस त्योहार को मनाने का असल तरीका है।
मेलन कैपिटल
5 of 8
holi around the world
- फोटो : reckontalk
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में चिनचिला नाम की एक जगह है। इसे ऑस्ट्रेलिया को 'मेलन कैपिटल' कहा जाता है। इस त्योहार को फरवरी के महीने में मनाया जाता है। लोग इस दौरान तरबूजों को तोड़ने, उसे एक-दूसरे पर लगाने और नीचे गिरे टुकड़ों पर लेटकर इसे मनाते हैं। इस दौरान कई हजार किलो तरबूज यूं ही खत्म हो जाते हैं।