फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   Here is Descendants of aliens this man met them before

...तो ऐसे दिखते हैं एलियंस के वंशज, हैरान कर देगा इस शख्स का दावा

Tue, 17 Oct 2017 07:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी Updated Tue, 17 Oct 2017 07:56 AM IST
विज्ञापन
Here is Descendants of aliens this man met them before
डेमो
जब कभी यह बात होती है एलियंस कैसे होते हैं और ये कहां से आते हैं तो इसका जवाब नहीं मिलता। हालांकि बहुत से लोग ये दावा करते हैं कि उन्हें इन सवालों का जवाब मालूम है। लेकिन इन पर आम लोग विश्वास नहीं करते।  
विज्ञापन


इसलिए ये भी किसी फिल्मी कहानी की तरह लग सकता है। लेकिन ये हकीकत है कि यरुशलम में रहने वाले कुछ लोगों का मानना है कि दुनिया में जितने लोग हैं वो सभी एलिंयस के वंशज है। पेशे से एक मोटर साइकिल जर्नलिस्ट रह चुके क्लोड वॉरिलॉन का दावा है कि वो साल 1974 में एलियंस से मिल चुके हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद क्लोड को ये विश्वास हो गया कि सभी लोग एलियंस के ही वंशज हैं। उनकी इस बात पर विश्वास करने वाले जितने भी लोग हैं, उन लोगों ने क्लोड की मान्यता से खुद को जोड़ लिया है और अपने आप को 'रेलियंस' कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

इलोहिम को मानते हैं अपना भगवान

Here is Descendants of aliens this man met them before
डेमो
रेलियंस ये मानते हैं कि पूरी इंसानों की प्रजाति एलियंस के सबसे पहले वंशज इलोहिम से पैदा हुए हैं। उनके हिसाब से इलोहिम उनके भगवान हैं और उनके स्वागत के लिए उन्हें हमेशा तैयार रहना चाहिए।

क्लोड ऐसे लोग जो उनकी बात मानते हैं उन्हें रेलियन नाम के धर्म में शामलि कर लेते हैं। यही नहीं उन्होंने तो इलोहिम के लिए कुछ बेहद खास भी किया है।

 

बना लिया एक्स्ट्राटेरेस्ट्रियल एंबेसी

Here is Descendants of aliens this man met them before
demo
क्लोड वॉरिलॉन को एलियंस पर इतना विश्वास है कि उनके स्वागत के लिए उसने एक खास तरह के भवन का निर्माण भी किया है।  इस भवन का नाम उसने एक्स्ट्राटेरेस्ट्रियल एंबेसी रखा है। ये भवन जेरूसलेम में बनाई गई है।

उसने एलियंस के यान की तरह ही एक मॉक स्पेसशिप भी बनाई है। वो अक्यर इस एंबेसी में बैठकर लोगों से बात करते हैं और उन्हें एलियंस के होने और उनसे जुड़ी अपनी यादें ताजा करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed