{"_id":"5b04e3734f1c1b1b5e8b679a","slug":"five-hidden-facts-about-worlds-largest-desert-sahara","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तान में छिपे हैं ये 5 रहस्य, राज खुले तो ब्रह्मांड में आ सकता है भूचाल","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तान में छिपे हैं ये 5 रहस्य, राज खुले तो ब्रह्मांड में आ सकता है भूचाल
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 24 May 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
sahara desert
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप जानते हैं कि अफ्रीका का सहारा रेगिस्तान अपने आप में कई रहस्यों को संजोये हुए है। कई ऐसे रहस्यमयी चीजे आपको यहां देखने को मिल सकती हैं। सबसे खास बात ये कि इनके राज कभी नहीं खुल सके। तो क्या इन्हें आप भी जानना चाहेंगे...?
sahara
सहारा रेगिस्तान को लेकर आपने अभी तक सिर्फ इतना ही सुना होगा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान है। अगर इससे परे इस रेगिस्तान से जुड़ी कोई और जानकारी आपसे मांगी जाए तो आप शायद बता भी न पाएं। तोे चलिए आज इस रेगिस्तान से जुड़े पांच रहस्य हम आपको बताते हैं।
1. इस रेगिस्तान का एक रहस्य है एक विशालकाय 'नीली आंख'। सुनकर चौंक गए न... आप सोच रहे होंगे कि रेगिस्तान की आंख कैसे हो सकती है..? लेकिन दोस्तों जिस निली आंख के बारे में हम बात कर रहे हैं उसे इस रेगिस्तान की आंख ही बताया जाता है। दरअसल यह एक अद्भुत कलाकृति है। यह किसी इंसानी आंख की तरह देख तो नहीं सकती लेकिन दिखने में यह किसी आंख जैसी जरूर नजर आती है। यह अद्भुत कलाकृति अंतरिक्ष से साफ नजर आती है। इस आंख की एक खास बात यह है कि यह अपने भीतर राज छुपाए हुए है। जी हां, अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान के बीचो-बीच बना 50 किलोमीटर लंबा-चौड़ा 'रिचट स्ट्रक्चर' रहस्यों से घिरा पड़ा है। सिर्फ इतना ही नहीं सहारा रेगिस्तान में इसके निर्माण को लेकर काफी विवाद हैं। दरअसल इसकी उत्पत्ति कैसे हुई इस सवाल का आज तक जवाब नहीं मिल पाया। इसलिए इस अनोखे निर्माण को एलियन से जोड़कर देखा जाना लगा। इस विशालकाय नीली आंखनुमा स्ट्रक्चर की लंबाई 120 मीटर और चौड़ाई 300 मीटर है। ये इकलौती ऐसी आकृति नहीं है। इस तरह की कई आकृतियां पृथ्वी के दूसरे हिस्सों में भी नजर आती हैं, जिसमें बेलिज का द ग्रेट ब्लू होल भी शामिल है।

2. रहस्यमयी ढंग से सहारा रेगिस्तान का दायरा बढ़ता व घटता रहता है। हालांकि वैज्ञानिक भाषा में इसके पीछे ग्लोबल वार्मिग के मुख्य कारण माना जाता है। बताया जाता है कि 100 साल में रेगिस्तान का क्षेत्रफल 9 लाख वर्ग किलोमीटक तक बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
snow in sahara desert
3. आप अभी तक सिर्फ यही जानते होंगे यहां सिर्फ रेत के टीले देखने को मिलेंगे तो आप गलत हैं। जी हां, दुनिया के सबसे गर्म रेगिस्तान सहारा में बर्फबारी भी होती है। सहारा का प्रवेश द्वार माने जाने वाले उत्तरी अल्जीरिया के ऐन सफेरा में लाल रेत पर जब सफेद बर्फ गिरती है तो यहां का नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है। लाल रेत पर सफेद चादर बेहद मनोरम लगती है। बताते हैं कि कई बार यहां 16 इंच तक बर्फबारी हो जाती है। बता दें ऐन सेफरा दुनिया के सबसे गर्म मरुस्थल यानी रेगिस्तान सहारा का प्रवेश द्वार माना जाता है।
विज्ञापन
sahara desert
4. सहारा रेगिस्तान कहां है तो ज्यादातर लोगों का जवाब होता है कि यह अरब देश में है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि सहारा रेगिस्तान से आठ देशों से लगती है। दरअसल सहारा रेगिस्तना का क्षेत्रफल है ही इतना बड़ा। सहारा मरुस्थल का क्षेत्रफल 84 लाख किलोमीटर है। यह अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है।