अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में एक ऐसी अजीबोगरीब और शर्मनाक घटना घटी है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां के एक सुपरमार्केट में एक महिला गंदी हरकत करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गई है। जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो महिला ने खुद ही थाने आकर सरेंडर कर दिया। यह घटना 24 जुलाई की है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, महिला ने सुपरमार्केट में रखे आलुओं पर पेशाब कर दिया और फिर चुपके से वहां से निकल गई। इस घटना के बारे में पता तब चला, जब एक सफाई कर्मचारी ने देखा कि आलुओं पर किसी ने पेशाब कर दिया है। इसके बाद उसने तुरंत इस मामले की शिकायत स्टोर मैनेजर से की।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
सीसीटीवी से पता चला कि एक महिला ने सुपरमार्केट में रखे आलुओं पर पेशाब किया है। मामला पुलिस के पास पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने महिला की पहचान खंगालनी शुरू कर दी। हालांकि बाद में महिला ने खुद ही पुलिस थाने आकर आत्मसमर्पण कर दिया।
4 of 5
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई महिला
- फोटो : Youtube/CBS Philly
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी महिला का नाम ग्रेस ब्राउन (20) है। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त महिला शराब के नशे में थी। उसके ऊपर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें आपराधिक शरारत, सार्वजनिक फूहड़ता, आपराधिक गतिविधि और सार्वजनिक नशा शामिल हैं।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
वहीं, वॉलमार्ट के प्रवक्ता ने बताया कि घटना के बाद उन आलुओं को सुपरमार्केट से हटा दिया गया, जिसमें पेशाब मिला था। साथ ही उस जगह की अच्छे से सफाई भी की गई।