{"_id":"5dbd2c858ebc3e013b287560","slug":"woman-found-dead-with-python-wrapped-around-her-neck-in-indiana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस महिला ने पाल रखे थे 140 सांप, मौत के वक्त गले से लिपटा मिला अजगर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इस महिला ने पाल रखे थे 140 सांप, मौत के वक्त गले से लिपटा मिला अजगर
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लॉरा हर्स्ट के गले में लिपटा सांप
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सांपों को धरती के सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है। आमतौर पर यह पालने वाले जीव तो होते नहीं हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोग शौक से इन्हें पालते हैं। अमेरिका के इंडियाना में स्थित ऑक्सफोर्ड की रहने वाली 36 वर्षीय लॉरा हर्स्ट ने भी कुछ ऐसा ही किया था। उन्होंने अपने घर में कुल 140 सांप पाल रखे थे, लेकिन इन्ही में से एक सांप उनकी मौत की वजह बन गया।
2 of 5
लॉरा हर्स्ट के गले में लिपटा सांप
- फोटो : Social media
दरअसल, बीते बुधवार को हर्स्ट के पड़ोसी डॉन मुनसन ने पुलिस को सूचना दी कि हर्स्ट अपने घर में बेसुध अवस्था में पड़ी हुई हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने देखा कि हर्स्ट के गले में आठ फीट का अजगर लिपटा हुआ था। इसके बाद अजगर को तो हर्स्ट के गले से हटा दिया गया, लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
पुलिस प्रवक्ता किम सारजेंट का कहना है कि शायद सांप ने ही हर्स्ट पर हमला किया हो, जिससे उनका दम घुट गया और मौत हो गई। हालांकि अभी तक हर्स्ट की मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। ऑटोप्सी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी साफ हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लॉरा हर्स्ट अपने पालतू सांप के साथ
- फोटो : Social media
हर्स्ट के पड़ोसी डॉन मुनसन ने बताया कि हर्स्ट के घर में कुल 140 सांप थे, जिसमें से 20 सांप तो हर्स्ट ने खुद खरीदे थे। उन्हें सांपों से बेहद ही प्यार था।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्स्ट के गले में जो अजगर लिपटा हुआ था, वह जहरीला नहीं था। इस प्रजाति के सांप एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं। इन सांपों की लगभग 30 प्रजातियां हैं, जिनमें से कुछ तो दुनिया के सबसे लंबे सांपों में से एक हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।