अब जमाना ऑनलाइन का हो गया है। लोग अपने रिश्ते भी ऑनलाइन ही खोजने लगे हैं। दोस्ती से लेकर जीवन साथी तक सब कुछ ऑनलाइन मिलता है। आज एक ऐसे ही कपल के बारे में बात करेंगे जिनकी शादी आजकल बहुत चर्चा में है। इस कपल का नाम है संदीप सरकार और अदिति दास। पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के रहने वाले इस कपल की मुलाकात भी बड़ी रोचक है। संदीप और अदिति ऑनलाइन ही एक दूसरे से मिले थे। दोनों में बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्त बने। ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई उन्हें पता ही नहीं चला। इसके बाद दोनों ने तय किया कि इस दोस्ती को एक नाम देना चाहिए और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। अब ये शादी भी दूसरी शादियों से अलग होने वाली है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये शादी ऑनलाइन होगी और इस शादी में मेहमान भी ऑनलाइन ही शामिल होंगे। आइए जानते हैं कि इस ऑनलाइन शादी में और क्या है खास-
Online Wedding: ये कपल करने जा रहा ऑनलाइन शादी, ऐसा है पूरा प्लान, जानकर हो जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल हर व्यक्ति अपने किसी भी आयोजन को छोटा करना चाहता है। इसका कारण है कि कोरोना महामारी ने हर व्यवस्था को ही बदल दिया है। लोग अब ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन हो गए हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए संदीप और अदिति ने अपनी शादी को भी ऑनलाइन ही करने की योजना बनाई है। जब दोनों ने ऐसा करने के लिए अपने परिवारों से सलाह ली तो उन्होंने भी इसकी सहमति दे दी।
इस शादी में कुल 450 मेहमानों को बुलाया जाएगा जिसमें सौ मेहमान शादी में आएंगे और 350 मेहमान ऑनलाइन रूप से जुड़ेंगे। इन मेहमानों को गूगल मीट के माध्यम से एक लिंक से जोड़ा जाएगा जिससे मेहमान नव विवाहित वर-वधु को अपनी शुभकामनाएं दे सकें। शादी में ऑनलाइन शामिल होने वाले मेहमानों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए गूगल मीट के दो लिंक्स बनाए गए हैं, क्योंकि एक लिंक से 250 लोग ही जुड़ते हैं।
अब शादी में ऑनलाइन मेहमान तो जुड़ जाएंगे लेकिन उनकी दावत भी ऑनलाइन ही होगी। जी हां! दावत के लिए जोमैटो को इस शादी के लिए फूड डिलीवरी पार्टनर बनाया गया है। जोमैटो के डिलेवरी बॉय मेहमानों के दिए पते पर उनकी पसंदीदा फूड को डिलवरी करेंगे।
संदीप और अदिति बताते हैं कि जब उन्होंने परिवार को बताया कि वो अपनी शादी ऑनलाइन करना चाहते हैं तो परिवार ने साथ दिया। संदीप के अनुसार, "हमने एक नए ट्रेंड की शुरुआत की है। हमने ऑनलाइन शॉपिंग की और उसका भुगतान भी ऑनलाइन किया। हमने Gpay जैसे डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म के माध्यम से शगुन के पैसे भेजने की भी व्यवस्था की है। वेडिंग कार्ड में ये भी बताया गया है कि शादी में ऑनलाइन कैसे जुड़ा जाएगा और खाने की कैसी व्यवस्था होगी।