आपने क्रिकेट, फुटबॉल जैसे तमाम खेलों के बारे में सुना और देखा होगा, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कुछ ऐसी भी प्रतियोगिताएं होती हैं, जिसकी शायद ही आपने कल्पना की हो। आज हम आपको कुछ ऐसी ही प्रतियोगिताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अजीबोगरीब कहें तो गलत नहीं होगा।
2 of 6
एयर गिटार
- फोटो : Social media
फिनलैंड में एक ऐसी प्रतियोगिता होती है, जिसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी को एक रॉकस्टार की तरह पेश आना होता है और इस तरह से हाथ चलाना होता है, जैसे कि वो सच में गिटार बजा रहा हो।
3 of 6
हाई हील रेस
- फोटो : Social media
अमेरिका के वॉशिंगटन में होने वाली इस प्रतियोगिता का नाम है 'दी हाई हील ड्रैग क्वीन रेस'। इस प्रतियोगिता की शुरुआत साल 1986 में हुई थी। तब इसमें पुरुष महिला के लिबास में भाग लिया करते थे, लेकिन अब इसमें महिलाएं भी भाग लेती हैं।
4 of 6
चीज रोलिंग
- फोटो : Social media
ब्रिटेन में होने वाली इस अनोखी प्रतियोगिता का नाम है 'चीज रोलिंग'। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को एक विशाल चीज के पहिए का पीछा करते हुए एक पहाड़ी से लुढ़कना होता है। जो व्यक्ति सबसे ज्यादा बार इस कारनामे को सबसे पहले करने में कामयाब होता है, उसे विजेता घोषित कर दिया जाता है।
5 of 6
एक्सट्रीम आयरनिंग
- फोटो : Social media
इस खतरनाक खेल का नाम है 'एक्सट्रीम आयरनिंग'। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को एक आयरनिंग बोर्ड पर अपने कपड़ों को आयरन करना होता है, लेकिन अपने कमरे में नहीं बल्कि किसी पहाड़ की चोटी पर या हवा में स्काई डाइविंग करते हुए। इस अजीबोगरीब खेल की शुरुआत इंग्लैंड में हुई थी।