फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की सबसे वजनी महिला का अॉपरेशन सफल, वजन हुआ आधा..

Sat, 22 Apr 2017 02:39 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय Updated Sat, 22 Apr 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
world heaviest women after loosing weight

मुंबई के डॉक्टरों को कड़ी मेहनत के बाद एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दुनिया की सबसे वजनी महिला मानी जा रही मिस्र निवासी, इमान अहमद ने करीब 250 किलोग्राम वजन कम कर लिया है। इमान का नया लुक भी सामने आया, जिसमें वो पहले से ज्यादा फिट और बेहतर नजर आ रही हैं। मुंबई के सैफी अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने बताया कि, जब उन्हें 11 फरवरी को इलाज के लिए भारत लाया गया था, तब उनका वजन 500 किलोग्राम था।

 

world heaviest women after loosing weight

 इमान का इलाज फेमस बेरियाट्रिक सर्जन डॉ. मुज्जफल लकड़ावाला के नेतृत्व में किया जा रहा है। लकड़ावाला ने बताया कि 'स्लीवे गेस्ट्रोक्टॉमी और सुपरवाइज स्पेशल डाइट के कारण इमान ने दो महीने में अपना तकरीबन आधा वजन कम करने में सफलता पाई है।

world heaviest women after loosing weight

वजन कम होने से उसके हार्ट, किडनी, लंग्स और फ्ल्यूड लेवल कंट्रोल में है। दाहिने पैर और दाहिने हाथ में पैरालिसिस की वजह से उसका चलना- फिरना मुश्किल था। अब वो आसानी से अपने दोनों हाथों से अपने फेस को टच कर पा रही है। जितनी जल्दी हो सके, उसे सीटी स्कैन मशीन में ले जाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे कि उसके माइंड को स्कैन कर स्ट्रोक के असली कारणों का पता लगाया जा सके' 

विज्ञापन
विज्ञापन
world heaviest women after loosing weight

हॉस्पिटल की तरफ से 37 साल की इमान का एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें वो वजन घटाने के बाद ज्यादा खुश नजर आ रही हैं। व्हील चेयर पर बैठी इमाम के बगल में एक शख्स भी बैठा हुआ है, जो उनसे बात करने की कोशिश कर रहा।

विज्ञापन

मार्च में हुई सर्जरी के बाद इमान ने एक महीने के अंदर करीब 100 किलो वजन कम किया था। इमान का ट्रीटमेंट करने वाली टीम के मुताबिक, उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। वैसे इमान बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से मिलने की ख्वाहिश जता चुकी हैं। उनकी इस ख्वाहिश पर सलमान के पिता सलीम खान ने कहा था कि 'उन्हें जैसे ही सैफी अस्पताल से ऑफिशियल रिक्वेस्ट आएगी, सलमान उनसे जरूर मिलने जाएंगे.'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed