फ्लोरिडा में रहने वाली आशा मंडेला के बाल इस दुनिया में सबसे लंबे हैं। उन्हें अपना हमसफर मिल गया है।
आशा मंडेला
आशा को असल जिंदगी का रैपुंनजेल लोग कहते हैं। आशा के बाल इतने लंबे हैं कि समझिए किसी इमारत की दो मंजिलें। उनके बालों का वजन बीस किलो है।
आशा मंडेला
वो पचास साल की हैं। बालों की लंबाई को देखते हुए उन्हें कभी कोई पार्टनर नहीं मिल सका। लेकिन उनको क्या पता था कि किस्मत उन पर ऐसी मेहरबान होगी कि उन्हें ऐसा पार्टनर मिलेगा जो सबसे पहले उनके बालों पर ही फिदा होगा।
आशा मंडेला
उन्हें उनका जीवनसाथी इमानुएल शेग के रूप में मिला। वो केन्या से हैं और पेशे से एक हेयर स्टाइलिस्ट ही हैं।
आशा मंडेला
इमानुएल को आशा के बाल इतने पसंद आए कि दोनों ने शादी कर ली। इन दोनों की शादी को अब आठ महीने बीत चुके हैं। आशा के पति बड़े प्यार से अपनी बीवी के बालों को महीने में दो हफ्तों तक संभालते हैं। उनके बालों की पूरी केयर भी करते हैं।