इस महिला को जिंदा रहने के लिए वो काम करना पड़ रहा है जो कोई ना करना चाहे। इस महिला की कहानी आपको जरूर ही हैरान करेगी।
कैंसर से मुक्ति का चौंकाने वाला तरीका अपनाती महिला
2 of 5
woman fighting cancer
- फोटो : daily mail
इस महिला का नाम डिंग जेन है। 28 साल की डिंग लिंफोब्लास्टिक ल्यूकिमिया नाम के एक दुर्लभ कैंसर से पीड़ित है। उसे इसका पता 2014 में चला था।
कैंसर से मुक्ति का चौंकाने वाला तरीका अपनाती महिला
डिंग पहले अपने पति और बेटे के साथ रहा करती थी। लेकिन जैसे ही डिंग के पति उसके कैंसर से पीड़ित होने का पता चला, वो उनके बच्चे के साथ डिंग को छोड़कर चला गया। घर में जितनी भी संपत्ति थी, सब कुछ ले कर उसे अकेला छोड़ गया।
कैंसर से मुक्ति का चौंकाने वाला तरीका अपनाती महिला
डिंग को तब से अपने पिता के साथ रहना पड़ रहा है। कैंसर का इलाज कितना महंगा होता है, इसका पता सभी को है। डिंग के पास इतने रुपए नहीं वो अपना इलाज करवा सके। ऐसे में वो हीट थेरेपी करवाती है।
कैंसर से मुक्ति का चौंकाने वाला तरीका अपनाती महिला
ये इलाज का एक ऐसा तरीका है जिसमें माना जाता है कि गर्म लोहे को बदन पर दागने से कैंसर के घातक सेल्स को खत्म किया जा सकता है। काफी समय से ऐसा करवाने के बाद उसे लगने लगा है कि कोई राहत मिल रही है। डिंग के पिता बर्तन धोने का काम करते हैं, इससे कमाई ना के बराबर होती है। वो चाहते हुए भी अपनी बेटी की मदद नहीं कर पाते।