{"_id":"59b77f3d4f1c1be57f8b6223","slug":"woman-sits-on-boy-lap-who-refused-to-give-seat-in-metro-in-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेट्रो में लड़के ने नहीं दी सीट, महिला ने ऐसे सिखाया सबक","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
मेट्रो में लड़के ने नहीं दी सीट, महिला ने ऐसे सिखाया सबक
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
हमारे यहां भी मेट्रो में छिड़ जाती है ऐसी बहस
- फोटो : LiveLeak
मेट्रो में एक महिला दाखिल हुई और बुजुर्गों के लिए रिजर्व्ड सीट की ओर बढ़ी। वहां एक लड़की और लड़का बैठे थे। महिला ने लड़के से सीट छोड़ने को कहा क्योंकि वह आरक्षित सीट पर बैठा था।
मोबाइल में रिकॉर्ड हुआ वीडियो
वहां बैठे बाकी लोगों में से भी किसी ने बुजुर्ग महिला को नहीं दी सीट
- फोटो : LiveLeak
लेकिन उस अड़ियल लड़के ने सीट छोड़ने की बजाय बहस शुरू कर दी। वहीं, पास में खड़ा एक शख्स इन दोनों के झगड़े को मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा था। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि महिला ने सीट के पीछे लगे बोर्ड की ओर इशारा करते हुए लड़के को समझाने की भी कोशिश की कि उसे वह सीट छोड़ देनी चाहिये। लेकिन वह उसकी बात नहीं मान रहा था।
पढ़ें: मेट्रो स्टेशन में इस जगह रखी जाती हैं लाशें, भूल कर भी न जाना यहां
पढ़ें: मेट्रो स्टेशन में इस जगह रखी जाती हैं लाशें, भूल कर भी न जाना यहां
लड़के की बोलती हो गई बंद
तभी महिला ने उसे सबक सिखाने की सोची और उसके ही गोद में बैठ गई। जैसे ही महिला ने ऐसा किया, लड़के की बोलती बंद हो गई। हालांकि, इसके बाद उसने शर्म में सीट छोड़ी या नहीं यह पता नहीं चल पा रहा क्योंकि इसके आगे की घटना वाला वीडियो शेयर नहीं किया गया। फिलहाल आप देखें वह वीडियो जो चीन के रास्ते अब भारत में भी चर्चा बटोर रही है...