फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

70 साल की उम्र में चढ़ा शादी का शौक, 25 साल की महिला से रचाई शादी और कर दिया ऐसा कुछ

Tue, 24 Jul 2018 04:04 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Jul 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
weird wedding at jammu kashmir a seventy year old man married to the twenty five years old woman
wedding
एक 70 साल के बुजुर्ग ने पहले 25 साल की महिला से शादी की और महज 24 घंटे में ही उसके साथ कुछ ऐसा कर दिया कि जानकर आप भी चौंक पड़ेंगे। यह मामला जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी के योगीनाला क्षेत्र का बताया जा रहा है। इलाके के लोगों में इस शादी को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है।

 
weird wedding at jammu kashmir a seventy year old man married to the twenty five years old woman
bride
मोर सिंह की पत्नी का कुछ साल पहले देहांत हो गया था, जिसके बाद उसने रियासी की 25 साल की एक विधवा से शादी का प्रस्ताव रखा। शादी पूरे रीति रिवाज से मंगलवार को सम्पन्न हुई। शादी के दिन सब कुछ ठीक-ठाक था, लेकिन बुधवार सुबह पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। मौके पर दोनों के परिवार भी भिड़ पड़े। मारपीट तक नौबत पहुंच गई। इसके बाद मायके वालों ने लड़की ले जाने का फैसला किया। 
weird wedding at jammu kashmir a seventy year old man married to the twenty five years old woman
wedding
बात पुलिस तक जा पहुंची। पूर्व सरपंच ने पंचायतनामा तैयार किया, जिसके आधार पर पुलिस महिला के बयान कोर्ट में गुरुवार को दर्ज कराएगी। मोर सिंह ने वरमाला डालने के बाद स्टेज से भाषण देते हुए ऐलान किया था कि मैं आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर चुका हूं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
weird wedding at jammu kashmir a seventy year old man married to the twenty five years old woman
wedding
चुनाव लड़ कर जीत हासिल करूंगा। आप लोगों की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें दूर करूंगा। मोर सिंह कहते हैं कि जो कार्य पिछली सरकारें नहीं कर पाई वह कार्य मैं करके जनता को बताऊंगा। उसी समय कोई उनका वीडियो भी बना रहा था। भाषण खत्म होते ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच अगली ही रोज झगड़ा शुरू हो गया और बात शादी टूटने पर आ पहुंची। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed