{"_id":"5b3dc0204f1c1bba248b49c2","slug":"watch-live-how-irctc-kitchens-cook-the-food-indian-railways","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में ऐसा लजीज खाना परोसेगी भारतीय रेल, फाइव स्टार होटल भी होंगे फेल, ये रहा सबूत","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
ट्रेनों में ऐसा लजीज खाना परोसेगी भारतीय रेल, फाइव स्टार होटल भी होंगे फेल, ये रहा सबूत
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 05 Jul 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
indian railway
ट्रेन में मिलने वाले खराब खाने को लेकर लोग ऑफलाइन से लेकर ऑनलाइन तक शिकायतें करते रहते हैं, लेकिन अब भारतीय रेलवे में सफर करने वालों की इस बड़ी समस्या का हल होने वाला है। यात्रियों को शिकायत रहती है कि ट्रेन में खाने की कीमत और क्वालिटी को दोनों बेकार है। लोगों की इसी दिक्कत को दूर करने के लिए ने बड़ा कदम उठाया है। इसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
डेमो
- फोटो : डेमो
दरअसल, आईआरसीटीसी ने लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा तैयार कर ली है। अब हर यात्री ट्रेन में मिलने वाले अपने खाने के बारे गहराई से जान पाएंगे। यात्री अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही देख पाएंगे कि ट्रेन में दिया जा रहा खाना कैसे तैयार किया जा रहा है।
irctc
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईआरसीटीसी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी बीते बुधवार को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का उद्धाटन भी कर चुके हैं। इस सुविधा के जरिए अब से आईआरसीटीसी द्वारा बनाए जा रहे भोजन की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
irctc
इसके माध्यम से यात्री जान पाएंगे कि आखिर कैसे भोजन तैयार किया जा रहा है और इसकी पैकेजिंग की क्या सुविधा है। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर वहां गैलरी सेक्शन में भी इसका जायज ले सकेंगे। यहां इन वीडियो का लिंक शेयर किया जाएगा। इससे यात्रियों को सुनिश्चित कराया जाएगा कि आईआरसीटीसी की ओर से दिया जाने वाला खाना एक दम स्वच्छ है।
विज्ञापन
indian railway
गौरतलब हो हाल ही में आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट भी लॉन्च की गई थी। इसके जरिए यात्रियों को तमाम तरह की परेशानियों से छूटकारा दिलाकर, कई चीजों को आसानी से मुहैया कराया गया। इससे पहले लोहानी ने नोएडा में आईआरसीटीसी के एक किचन का निरीक्षण भी किया।