बीती ईद के मौके पर आपको याद होगा एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें एक लड़की ने कई लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी थी। अब एकबार फिर ईद पर एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। अच्छी बात यह है कि इस वीडियो को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं उपजा है। दरअसल, इस वीडियो में एक क्यूट सी बच्ची को दिखाया गया है।
जो बड़े ही अदब के साथ ईदी नहीं मिलने पर अपनी मां से नाराज हो गई है और फिर वह ऐसा कुछ कहती है कि सुनकर कोई भी दंग रह जाएगा। आप इस बच्ची की उम्र पर मत जाना क्योंकि जब यह वीडियो में अपना मुंह खोलेगी तो आपको अपनी आंखों और कानों पर यकीन नहीं रहेगा। बच्ची ईदी ने मिलने से नाराज होती है और अपनी मां पर भड़क जाती है। लेकिन जितने अदब के साथ वह अपनी मां से बातें कहती हैं उसे सुनकर किसी की भी हंसी छूट पड़ेगी। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो यह वीडियो पाकिस्तान में फिल्माया गया है। व्हाट्सएप के जरिए अब यह भारत में भी ताबड़तोड़ तरीके से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची अपनी मां को कहती नजर आ रही है कि 'आपने मेरा पैसा लूट लिया।' बता दें, इस बार बकरीद पूरे देश में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर बकरीद की मुबारकबाद भी देते हैं।
इस बीच यह वीडियो वायरल हो चला। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची झूले पर आराम फरमाती नजर आ रही है। जबकि मां अपनी बच्ची से काम में हाथ बटाने के लिए मदद मांगती है, लेकिन मां को ये नहीं मालूम था कि उसकी बेटी गुस्से में भरी बैठी है। बता दें, मेहमान सिर्फ छोटे भाई को ईदी देकर गए थे, जिससे वो काफी गुस्सा थी।
मां जब बच्ची से उसकी नाराजगी की वजह जानने की कोशिश करती है तो वो तुरंत सवाल खड़ा कर देती है कि मुझे ईदी क्यों नहीं दी गई ? जिसके बाद बच्ची नहीं रुकी धाराप्रवाह बोलना शुरू कर दिया। मजे की बात ये है कि वो पिछली निकली ईद के पैसों का भी हिसाब मांगने लगी। बेटी ने मां को नवाज शरीफ, मरियम शरीफ बता दिया। बेटी बोली- 'जैसे उन्होंने पाकिस्तान का पैसा लूटा वैसे आपने मेरा पैसा लूट लिया। बच्ची के मुंह से ये बाते सुनकर लोगों को बड़ा मजा आ रहा है।