फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'YouTube' ठप पड़ा तो यूजर्स ने घुमाया पुलिस को फोन, मिला फिर ऐसा जबाव

Wed, 17 Oct 2018 03:39 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
Users dial police helpline number during World wide down issue with Youtube for fixed it
aa
यूट्यूब बुधवार रात को करीब एक घंटे के लिए बंद क्या पड़ गया पूरी दुनिया में तहलका मच गया। यूट्यूबर्स ने तो परेशान होकर पुलिस को ही फोन लगाना शुरू कर दिया। जी हां, यू ट्यूब के बंद पड़ने से इंटरनेट यूजर्स की नींद उड़ गई। उनकी बेचैनी इस कदर नजर आई कि उन्होंने बिना कोई देरी किए सोशल मीडिया पर ठप पड़े यूट्यूब के स्क्रीनशॉट चिपकाने शुरू कर दिए। 


 
Users dial police helpline number during World wide down issue with Youtube for fixed it
aa
इस पर भी जब उनसे रहा न गया तो उन्होंने पुलिस में फोन लगाना शुरू कर दिया। पुलिस ने यूट्यूब के संबंध में कई फोन अटैंड किए और जवाब देते-देते थक गए। यह सब महज 1 घंटे के भीतर-भीतर हुआ। मजबूरी में पुलिस ने आखिर में एक ट्वीट जारी कर कहा कि इस तकनीकी समस्या को पुलिस ठीक नहीं कर सकती। कृप्या यहां फोन न करें। 

 
Users dial police helpline number during World wide down issue with Youtube for fixed it
youtube down
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया भर में वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट 'Youtube' काफी लोकप्रिय है। इसका सबूत अमेरिका पुलिस को उस वक्त मिल गया जब लोगों ने अमेरिका पुलिस हेल्पलाइन नंबर-911 पर फोन करना शुरू कर दिया। महज एक घंटे यूट्यूब ठप पड़ने से हजारों हजार फोन कॉल्स पुलिस को अटैंड करने पड़ गए। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि यह घटना बुधवार करीब 7 बजे की है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Users dial police helpline number during World wide down issue with Youtube for fixed it
aa
इन बेवजह की फोनकॉल्स को रोकने के लिए आखिर में अमेरिका पुलिस को एक ट्विट करना पड़ गया। यू ट्यूब डाउन होने के दौरान डेस्कटॉप और यूट्यूब ऐप भी नहीं चल रहे थे।  यहां तक दूसरी वेबसाइट्स में यू-ट्यूब के जो वीडियो एम्बेड किये गए थे उनमें भी एरर मैसेज नजर आ रहा था। वीडियो चलाने पर यूजर्स को 500 और 503 इंटरनल सर्वर एरर मैसेज नजर आने लगा। वहीं वीडियोज पेज के केवल थंबनेल नजर आ रहे थे। इस दौरान सोशल मीडिया पर #YouTubeDown टॉप ट्रेंड भी बन गया। 

 
विज्ञापन
Users dial police helpline number during World wide down issue with Youtube for fixed it
aa
कई लोगों ने कंपनी को समस्या जल्दी से ठीक करने के लिए कहा तो कुछ लोगों ने इस पर मजेदार ट्वीट भी किए। ऐसा ही एक ट्वीट फिलाडेल्फिया पुलिस ने किया। ट्वीट में लिखा, 'हां, हमारा यूट्यूब भी डाउन है। कृपया, 911 पर कॉल ना करें। हम इसे ठीक नहीं कर पाएंगे।' इस संबंध में कंपनी ने सुबह ट्वीट किया कि वह इस समस्या के समाधान की दिशा में काम कर रही है। कंपनी ने लिखा कि यह समस्या दूर होने पर वह जानकारी देगी। इस ट्वीट के एक घंटे के अंदर ही यूट्यूब दोबारा शुरू हो गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed