अगर आप सोचते हैं कि प्यार केवल दो खूबसूरत लोगों के लिए ही बना है तो आप गलत सोचते हैं। कभी-कभी प्यार शरीर की खूबसूरती नहीं बल्कि दिल की खूबसूरती देखता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है बैंकॉक के इस कपल में। जिन्हें देखकर आप भी दांतो तले उंगली दबा लेंगे।
इस कपल का नाम 'बाल' और 'चेरी' है। चेरी जो बैंकॉक के मिशन हॉस्पिटल में नर्स है। ये कपल 10 साल पहले मिला था लेकिन इन्हें नहीं याद कि पहले प्रपोज किसने किया था। चेरी कहती है कि बाल एक अच्छे और सच्चे दिल वाला इंसान है और यह उसके लिए ज्यादा मायने रखता है।
बाल का वजन 120 किलो है जबकि चेरी का वजन लगभग 40 किलो है। चेरी कहती है कि "बाल बेहद समझदार हैं। उन्हें छोटे बाल वाली लड़कियां नहीं पसंद है लेकिन मेरे छोटे बालों के लिए उन्होंने हमेशा तारीफ की है। कई लोग मुझसे कहते हैं कि तुम इतनी खूबसूरत हो बाल तुम्हारे लायक नहीं है। लेकिन मैं लोगों की बातों के नजरअंदाज करती हूं".. बाल और चेरी जल्दी ही शादी और फेमिली प्लान करने वाले हैं।
चेरी कहती हैं कि मुझे अपनी पसंद का पार्टनर मिल गया है ये छोटी बात नहीं है। मैं जैसा चाहती थी मुझे वैसा ही मिला।