{"_id":"598d79c84f1c1b00208b4864","slug":"two-girl-put-7-month-old-baby-in-fridge-at-danvers-in-massachusetts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होटल के कमरे में 7 महीने की बच्ची के साथ हुआ ऐसा सलूक, निकल गई मां की चीख","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
होटल के कमरे में 7 महीने की बच्ची के साथ हुआ ऐसा सलूक, निकल गई मां की चीख
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Sat, 12 Aug 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
Fridge
- फोटो : wcvb.com
अगर आपका या आपके घर में कोई छोटा बच्चा है जिसकी देखभाल के लिए आप किसी और की मदद लेते हैं, तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिये। अमेरिका के मैसाचुसेट्स में दो लड़कियों ने सात महीने की बच्ची के साथ ऐसा सलूक किया जिससे जानने के बाद आप अपने बच्चे को किसी को पल भर के लिए भी सौंपने से पहले 10 बार सोचेंगे।
Trending Videos
Fridge
- फोटो : wcvb.com
wcvb.com में छपी खबर के मुताबिक, मां अपनी भतीजी और उसकी सहेली को बच्ची की देखभाल करने की जिम्मेदारी सौंपकर नहाने चली गई थी। इसी बीच मौज-मस्ती करने के लिए दोनों लड़कियों ने मासूम सी बच्ची को होटल के कमरे में मौजूद फ्रिज में बंद कर दिया और जमकर ठहाके लगाने लगी।
पढ़ें: देखकर लगा महिला के पेट में पल रहे हैं 10 बच्चे, ऑपरेशन के बाद निकली भयानक सी चीज
पढ़ें: देखकर लगा महिला के पेट में पल रहे हैं 10 बच्चे, ऑपरेशन के बाद निकली भयानक सी चीज
Fridge
- फोटो : wcvb.com
इस घटना का खुलासा तब हुआ जब उन्होंने स्नैपचैट पर खुद इसका वीडियो डाला। क्लिप में साफ दिख रहा है कि बच्ची जोर-जोर से रो रही है। लेकिन दोनों लड़कियों ने उसे फ्रिज में बंद कर दिया। बंद फ्रिज में से भी बच्ची के चीखने की आवाजें साफ सुनी जा सकती है। थोड़ी देर बाद लड़कियों ने बच्ची को बाहर निकाल लिया।
पढ़ें: यहां हुआ 'प्रेग्नेंट' बच्चे का जन्म, पेट में पल रहा था उसका ही जुड़वां भाई!
पढ़ें: यहां हुआ 'प्रेग्नेंट' बच्चे का जन्म, पेट में पल रहा था उसका ही जुड़वां भाई!
विज्ञापन
विज्ञापन
Fridge
- फोटो : wcvb.com
शुक्र है बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। लेकिन अगर थोड़ी देर और उसे वहां रखा जाता तो उसकी जान को खतरा हो सकता था। जब मां को घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने कहा, ' मैं सहमी हुई हूं। जब मुझे पूरी बात पता चली तो शॉक हो गई थी। अब मैं अपनी बच्ची के आसपास किसी को नहीं आने दूंगी।'
विज्ञापन
Fridge
- फोटो : wcvb.com
जांच के बाद दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि दोनों की उम्र का खुलासा नहीं किया गया। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक दोनों नाबालिग हैं। उन पर बच्ची की जान को खतरे में डालने और उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं।