{"_id":"5b48a1d94f1c1b46748b4572","slug":"thief-return-full-gold-jewelleries-to-the-owner-and-write-an-apology-letter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोने के गहने चुराने के बाद हजम न होगा चोर का कारनामा, सबकुछ वापस कर छोड़ आया माफीनामा","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
सोने के गहने चुराने के बाद हजम न होगा चोर का कारनामा, सबकुछ वापस कर छोड़ आया माफीनामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज के डिजिटल युग में तो चोरों को भी अपने किए पर पछतावा हो जाता है और वह शर्मसार हो जाते हैं। जी हां एक चोर को अपने किए पर इतना पछतावा हुआ कि उसने चुराए गए सोने के गहने वापस करने का फैसला कर लिया। केरल की अम्बालप्पुज्हा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में चोर ने न सिर्फ गहने मालिक को वापस किए बल्कि एक माफीनामा भी छोड़कर गया।
2 of 4
thief
अम्बालप्पुज्हा के सर्कल इंस्पेक्टर बीजू वी नायर ने के अनुसार करुमैडी के मधु कुमार को अपने परिवार के साथ करुवट्टा अपने बड़े भाई के बेटे की शादी में जाना था। उन्होंने बताया, 'वह अपने घर का मेन गेट बिना लॉक किए चले गए थे। रात 10:30 बजे जब वह वापस लौटे तो घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था और पीछे वाला दरवाजा खुला हुआ था। अगले दिन वह पुलिस स्टेशन गए और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने एक व्यक्ति का नाम भी बताया, जिस पर उन्हें शक था।'
3 of 4
remorse
पुलिस ने शक के आधार पर चोर की जांच शुरू की। इसके बाद जो हुआ वह पुलिस और अन्य लोगों के लिए हैरान करने वाला था। दो दिन बाद घर के गेट के सामने मधु कुमार को एक कागज में लिपटे सोने के गहने मिले। इसके साथ में एक माफीनामा पत्र भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sorry
उस लेटर में लिखा था, 'प्लीज, मुझे माफ कर दीजिए। मैंने आपके गहने चुराए क्योंकि मुझे पैसे की बहुत जरूरत थी। लेकिन मैं आगे से ऐसा कभी नहीं करूंगा। प्लीज पुलिस के पास मत जाइए।' इसके बाद कुमार ने पुलिस को पूरी बात बताई और कहा कि वह आगे कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।