{"_id":"5af2b7d94f1c1b62098b9270","slug":"the-story-of-an-army-soldier-courage-who-averted-train-robbery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेन लूटने आए डकैतों से अकेला भिड़ गया आर्मी जवान, भारतीय सेना ने शेयर की गौरव गाथा ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
ट्रेन लूटने आए डकैतों से अकेला भिड़ गया आर्मी जवान, भारतीय सेना ने शेयर की गौरव गाथा
Thu, 10 May 2018 07:50 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 10 May 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
army soldier
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सेना के एक जवान के चर्चे सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं। दरअसल, इसने बहादुरी भरा वो कारनामा किया है जिसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यही नहीं भारतीय सेना ने खुद अपने जवान की गौरव गाथा अपने फेसबुक पेज के जरिए दुनिया के सामने रखी है। अब तो इसके बारे में जानने को आप भी उत्सुक हो गए होंगे..? चलिए बताते हैं...
2 of 4
army soldier
दरअसल, भारतीय सेना के इस आर्मी ऑफिसर ने बहादुरी से ट्रेन में लूट के इरादे से एकसाथ घुसे कई डकैतों के हौसले पस्त कर दिए। मजबूरन उन्हें ट्रेन से कूदकर भागना पड़ा। घटना 6 मई को दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से पहले खड़ी दादर एक्सप्रेस की बताई जा रही है।
3 of 4
army soldier
भारतीय सेना के फेसबुक पेज पर लिखा है कि '6 मई की सुबह करीब 3:30 बजे आर्टिलरी रेजिमेंट में तैनात लेफ्टिनेंट आशीष अमृतसर जाने वाली दादर एक्सप्रेस के दूसरे एसी कंपार्टमेंट में अपनी बर्थ पर लेटे हुए थे। ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से थोड़ा पहले हॉल्ट पर खड़ी हुई ही थी कि अचानक एक महिला के चिल्लाने की आवाज कोंच में गूंज उठी। आशीष ने देखा दो डकैत एक महिला यात्री को लूट रहे थे। आशीष तुरंत अपनी बर्थ से उतरकर डकैतों से भिड़ गए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
army soldier
यही नहीं डकैतों से जवान ने हाथापाई भी की जिसमें एक डकैत ने आशीष के हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। आखिर में जवान की बहादुरी से घबराकर डकैत तुरंत ट्रेन से कूद गए जिससे डकैती टल गई। इस पोस्ट को मंगलवार शाम को शेयर किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।