लोगों को रोमांच पसंद होता है और इसके लिए वो किसी भी हद तक जा सकते हैं। लेकिन क्या इस हद तक कि जहां जिंदगी को ही खतरा हो। ऐसे लोगों को या तो पागल कहते हैं या फिर जाबाज।
छलांग लगाना, माउंटेन बाइक से खतरनाक तरीके से कूदना, या फिर गरजते झरनों में मामूली नाव के साथ कलाबाजी करना। इसी तरह के कई काम हैं जिसे कर कर ये लोग आनंद उठाते हैं। यही नहीं इन खतरनाक कामों के दौरान वो हर पल मौत का सामना भी करते हैं। ऐसा ही कुछ है इस वीडियो में जिसमें रोमांच के दौरान मौत भी हो सकती है।
ये महाशय तो इन विशाल पाइथन(अजगर) के साथ खेल रहे हैं, वो भी एक नहीं बल्कि तीन-तीन अजगर के साथ और उनकी ही गुफ़ा में जाकर। इसे आप या तो पागल कहेंगे या बाहदुर।