फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   The lost ring found after thirteen years in a carrot

13 साल बाद ऐसी चीज के अंदर से निकली अंगूठी, देखते ही दंग रह गया परिवार

Mon, 19 Feb 2018 02:50 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Feb 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
The lost ring found after thirteen years in a carrot
the lost ring in carrot
'लक' 'किस्मत' 'भाग्य' जैसी चीजों पर अगर आपको भरोसा न हो तो एक बार यह मामला जरूर पढ़ें। इसके बाद शायद आप यकीन करें। 13 साल पहले खोई हुई कोई नायाब चीज आपको इस तरह मिलेगी तो आप जरूर यकीन करेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, हुआ यूं था कि साल 2004 में एक महिला की हीरे जड़ी अंगूठी उसके घर के बगीचे में काम करते हुए कहीं खो गई थी। इसके बाद वह अंगूठी 13 साल बाद एक गाजर में फंसी मिली। यह करिश्मा देखकर महिला दंग रह गई।  
विज्ञापन


 

आपको यकीन नहीं होगा उस महिला की यह अंगूठी एक गाजर में फंसी मिली। यह मामला कनाडा के अल्बर्टा नामक स्थान का है। यह घटना 'मैरी ग्राम्स' नामक महिला के साथ बीत चुकी है। उन्होंने अपने बगीचे में हीरे की एक अंगूठी खो दी थी।  

मैरी ने अंगूठी खोने की यह बात इतने अर्से तक लोगों से छुपाकर रखी थी। शर्मिंदगी से बचने के लिए मैरी ने इस घटना के बारे में अपने पति  को भी इसके बारे में नहीं बताया। हालांकि उनके बेटे को इसकी खबर थी।

 

The lost ring found after thirteen years in a carrot
Mary Grams
इतना समय बीतने के बाद मैरी के लिए इसके मिलने की उम्मीद खत्म हो चुकी थी। मगर उनकी किस्मत अच्छी थी। तभी तो उनकी यह अंगूठी बगीचे में एक गाजर के साथ मिल गई।

मैरी की बहू ने जब बगीचे से गाजर उखाड़ी तो उन्हें यह अंगूठी मिली। मैरी इस बात से बेहद खुश हुई कि सालों तक मिट्टी में दफ्न रही अंगूठी उन्हें वापस मिल गई। 

 
विज्ञापन

मैरी ने यह बात छुपाने के लिए उस समय बाजार से एक सस्ती सी अंगूठी खरीदी ली थी जो गुम हुई रिंग से मिलती-जुलती थी। मैरी की बहू को जब गाजर खाने का मन हुआ तो उन्होंने गार्डन से इसे निकाला। हालांकि मिट्टी लगे होने की वजह से शुरू में वे इसे देख नहीं पाईं लेकिन पानी में धोने के बाद कॉलिन को अंगूठी दिख गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed