फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिस्किट में अपने दादा की अस्थियां मिलाकर लोगों को खिला रही थी ये लड़की, ऐसे सामने आई सच्चाई

Thu, 18 Oct 2018 05:44 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Thu, 18 Oct 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
The girl prepare cookies with grandfathers bone
Biscuit
एक लड़की बिस्किट में अपने दादा की अस्थियां मिलाकर लोगों को खिलाती थी। जब इसका खुलासा हुआ तो यह खबर आग की तरह फैल गई। मामला पुलिस तक जा पहुंचा और फिर जो हुआ उसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यह घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया सिटी की है। 



 
The girl prepare cookies with grandfathers bone
Biscuit
यहां सेक्रामेंटो में बिस्किट में अपने दादा की अस्थियां मिलाकर दोस्तों को खिलाने वाली लड़की के खिलाफ पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। बताना चाहेंगे कि कैलिफोर्निया में एक लड़की ने अपने घर पर बिस्किट बनाया और उसमें अपने दादा की अस्थियों की राख मिला दी। आप भी इस लड़की की अजीबोगरीब हरकत के बारे में सोच रहे होंगे। 

 
The girl prepare cookies with grandfathers bone
- फोटो : Recipes

अमरीकी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक है इस लड़की ने अपने दादा की अस्थियों को चूरा बनाकर बिस्किट में मिला दिया और उसके बाद अपने नौ साथियों को ये बिस्किट खिला दिए। मामला उजागर होने के बाद बहुत से लोगों ने कहा कि हो सकता है कि लड़की कोई टोटका कर रही हो। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। लड़की के साथियों ने अनजाने में यह बिस्किट खा लिए थे। बिस्किट का टेस्ट अजीब लगने पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने पूछा तो लड़की ने सारी सच्चाई बयां कर दी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
The girl prepare cookies with grandfathers bone
- फोटो : Food Network

वहीं आरोपी लड़की का कहना है कि उसने पहले ही अपने दोस्तों को बता दिया था कि उसने बिस्किट में दादा जी की अस्थियां मिलाई है। लेकिन पुलिस के सामने जब यह मामला पहुंचा तो उलझा हुआ नजर आ रहा था। पुलिस के मुताबिक घटना 4 अक्टूबर की है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने लड़की की मानसिक स्वास्थ्य की जांच कराने की बात कही है। वैसे सभी छात्र स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
The girl prepare cookies with grandfathers bone
- फोटो : The Pioneer Woman

वहीं लड़की की साथ पढ़ने वाले एक छात्र का कहना है कि 'वह अपने क्लास जा रहा था लेकिन तभी उस लड़की ने उसे खाने की लिए बिस्किट ऑफर किया और कहा कि इसे खाओ, इसमें एक खास चीज मिली है। इस बात पर उसने घबराकर पूछा कि कहीं बिस्किट में ड्रग्स जैसा कुछ तो नहीं है? मगर फिर उसने कहा कि इसमें मेरे दादाजी की अस्थियां हैं। ऐसा कह कर वह हंसने लगी। इस बात पर उसको लगा कि वह मजाक कर रही है। इसलिए उसने बिस्किट खा लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed