सोशल मीडिया पर कुछ साल पहले इस छोटे से बच्चे की तस्वीर ने खूब सनसनी मचाई थी। 2 साल का ये बच्चा एक दिन में 40 सिगरेट फूंकने के बाद दुनिया भर में सुर्खियां बटोरने लगा था। अब ये बच्चा बड़ा हो गया है, लेकिन आप इस बच्चे की तस्वीर देखकर बिल्कुल यकीन नहीं कर पाएंगे।
ये बच्चा अब काफी बदल गया है और उसने अपना वजन भी घटा लिया है। वह प्राइमरी स्कूल में विजेता बनकर उभरा है। सुमात्रा के एक छोटे से गांव का रहने वाला अल्दी रिजाल साल 2010 में मशहूर हुआ था। वह अपनी ट्राइसाइकिल पर राइड करते हुए ही एक दिन में 40 सिगरेट पी जाता था।
अब पिछले दो साल से वह सामान्य हो गया है। सिगरेट की लत से तो उसने निजात पा ली लेकिन अब उसे नई लत लग गई है वह है खाना खाने का। इंडोनेशिया की सरकार ने उसकी हालत पर ध्यान देते हुए उसका पुर्नवास तो किया लेकिन अब स्मोकिंग को छोड़कर उसे ज्यादा खाने की लत लग गई है।
ज्यादा खाना खाने के चलते उसका वजन तेजी से बढ़ गया है। इस मामले में इंडोनेशिया की सरकार ने अब बच्चों में स्मोकिंग की लत से निपटने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। जकार्ता में उसे थैरेपी सेशन के लिए भेजा गया। आपको बता दें कि उसके जीवन पर एक डाक्युमेंट्री भी बनाई गई थी जिसमें बताया गया था कि किस तरह से यह बालक सिगरेट से दूर हो गया है लेकिन अभी भी उसकी सेहत खतरे में है।