{"_id":"5b1933504f1c1b254d8b533e","slug":"snake-head-bites-man-who-decapitated-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कट गया सिर फिर भी डस लिया, सांप ने किया ऐसा काम जानकर पूरी दुनिया हैरान ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
कट गया सिर फिर भी डस लिया, सांप ने किया ऐसा काम जानकर पूरी दुनिया हैरान
बीबीसी हिंदी
Updated Fri, 08 Jun 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
snake
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांप का सिर काट दिया फिर भी सांप ने डस लिया, क्या सुना है कभी ऐसा अजीबोगरीब किस्सा...? नहीं न.. हो सकता है आप इसे बकवास समझ लें लेकिन वास्तव में ऐसा हुआ है। चलिए बताते हैं आपको इस अजीब घटना के बारे में...
me
जेनिफर सटक्लिफ ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उनके पति बाग में काम कर रहे थे, तभी उन्होंने चार फुट लंबे जहरीले सांप को देखा। सांप को मारने के लिए उन्होंने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। जब वो मरे हुए सांप को फेंकने जा रहे थे, तभी सांप के कटे हुए सिर ने उन्हें डस लिया।
snake
सांप के मरने के कई घंटों बाद भी उसका सिर जिंदा रहता है और डस सकता है। जेनिफर ने बताया कि सांप के डसने के तुरंत बाद उनके पति को जहर चढ़ गया। इसके बाद कोर्पस क्रिप्टी स्थित उनके घर से एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
snake
अब खतरे से बाहर
एक हफ्ते अस्पताल में रहने के बाद अब वो खतरे से बाहर हैं। हालांकि उनकी किडनी में थोड़ी दिक्कत है। यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना में डॉक्टर लेस्ली बॉयर कहते हैं कि सांपों को मारने, खासकर उनका सिर काट देना सही नहीं है।
उनके मुताबिक, सांप को काट देना क्रूरता है। साथ ही ये आपके लिए भी खतरनाक हो सकता है, क्योंकि जब आप सांप को काटने के बाद उसके टुकड़े उठाते हैं तो आप उसके जहर के संपर्क में आ सकते हैं।"