फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं दुनिया में 6 सबसे खतरनाक झूले, राइड लेने वालों के हलक में अटक जाती है जान

Thu, 30 Aug 2018 01:44 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Thu, 30 Aug 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
Six Most BREATHTAKING Viewing Platforms in the World
demo
अगर आप इन चीजों के आदी नहीं हैं तो इन्हें कभी ट्राई करने की कोशिश मत करना। यह चेतावनी इन राइड्स के लिए एकदम फिट बैठती है। जी हां, आज हम आपको दुनिया की सबसी खतरनाक राइड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें बैठकर आप कुछ ऐसा महसूस करेंगे जैसे कि आप किसी गगनचुंबी इमारत से नीचे गिर रहे हैं। ऐसे में किसी के भी रोंगेटे खड़े हो जाएंगे। दूर से देखने में ये राइड्स प्लेटफॉर्म (झूले) आपको बेहद लुभावने लगेंगी, लेकिन यह भी सच है कि राइड लेने वालों के जान हलक में आकर अटक जाती है। 
Six Most BREATHTAKING Viewing Platforms in the World
ride
1. कनाडाई रॉकीज पर ग्लेशियर स्काई वॉक 
आपने अभी तक मेलों में या किसी एम्यूजमेंट पार्क में जाकर ही राइड्स का आनंद उठाया होगा लेकिन यह बिलकुल जरूरी नहीं कि सभी के लिए यह आनंदमय हो। बहुत से लोग आपको ऐसे भी मिलेंगे जो इन राइड्स से ऊब चुके हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा है तो दोस्तों कुछ नया ट्राई करने की जरूरत है। बस इसके लिए आपको अपना जिगर मजबूत करना होगा। दरअसल, ये राइड है ही इतनी खतरनाक कि झूलने वालों के प्राण मुंह को आ जाते हैं। इसलिए कई लोगों का ये भी कहना है कि ये तो सनकी लोग ही कर पाएंगे। जी हां, ये राइड कनाडा में एक ग्लेशियर गठित घाटियों से निकल रहे एक गहरे झरने पर बनी है। झरने के ऊपर यह 280 मीटर की ऊचाई पर स्थित है। इस राइड का नाम स्काई वॉक दिया गया है। स्काई वॉक के लिए इस पर आपको तकरीबन 31 मीटर तक चलना होगा। 
Six Most BREATHTAKING Viewing Platforms in the World
ride
2. फ्रांस में चेमोनिक्स पर्वत की चोटी पर बना ग्लास बॉक्स
दिल की धड़कनें जमा देने वाली ये राइड फ्रास में एक ऊंचे पहाड़ पर बनाई गई है जिसका नाम है 'चेमोनिक्स पर्वत'। इसके भीतर जाने वालों से एक बॉन्ड साइन कराया जाता है जिसमें कुछ भी अनहोनी होने पर वह खुद उसका जिम्मेदार होगा। दरअसल ये राइड एक कांच के बाक्स की है जिसे पर्वत पर इस तरीके से लटकाया गया है कि आपको इसके भीतर जाने पर प्रतीत होगा कि कहीं आप खाई में न गिर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Six Most BREATHTAKING Viewing Platforms in the World
ride
3. डचस्टीन सीढ़ी 
अब ऑस्ट्रिया की इस सीढ़ी को ही देख लीजिए। आगंतुकों को इस पर रीढ़ की हड्डी सीधी करके चलना पड़ता है। दरअसल लोगों को इस पर चलते हुए ऐसा महसूस होने लगता है कि यह सीढ़ी कहीं टूटकर खाई में न गिर जाए। इसलिए कुछ लोग इसे मौत की सीढ़ी भी कहते हैं। यह ऑस्ट्रिया का सबसे ऊंचा पुल है जिसे पार करना हर किसी के बसकी बात नहीं। इस पर चलने वालों के पांव कांपने लगते हैं। बता दें यह 100 मीटर लंबा है। यह सीढ़ी एक चट्टान से 14 कदम आगे तक निकल जाती है।  
विज्ञापन
Six Most BREATHTAKING Viewing Platforms in the World
ride
4. क्लेमेंट्स गुंबद की छत
टेनेसी के ग्रेट स्मोकी पर्वत पर 2025 मीटर की ऊंचाई पर एक और शानदार मनोरम दृश्य दिखाने के लिए इस गुंबद का निर्माण किया गया। टेनेसी राज्य में यह सबसे ऊंचाई पर स्थित है। इसलिए यहां से आप पूरे शहर का नजारा ले सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि टेनेसी में स्मोकीज पर्वत सबसे ऊंचा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed