{"_id":"5b57ed7c4f1c1bb37b8b46c6","slug":"seven-month-little-girls-followed-by-thousand-of-fans-on-instagram-just-because-of-her-hair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"7 महीने की बच्ची जो किसी मॉडल से कम नहीं, जो देखता है बस आंखें फाड़कर देखता रह जाता है","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
7 महीने की बच्ची जो किसी मॉडल से कम नहीं, जो देखता है बस आंखें फाड़कर देखता रह जाता है
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Jul 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
baby
महज सात महीने की एक बच्ची जो किसी मॉडल से कम नहीं दिखती है। जी हां, जापान की रहने वाली इस बच्ची की खूबसूरती को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। दरअसल, इस बच्ची के सिर पर इतने घने बाल हैं कि उसे देखकर किसी को ये नहीं लगता कि वह सात माह की बच्ची है लेकिन जब उन्हें इस बात का पता चलता है तो लोग आश्चर्च भरी नजरों से उसे देखने लगते हैं।
baby
Chanco नाम की यह बच्ची जापान की रहने वाली है। जो कोई भी उसे देखता है, बस देखता ही रह जाता है। Chanco के बाल बेहद घने और खूबसूरत हैं। आम तौर पर इस उम्र के बच्चों में इस तरह के बाल देखने को नहीं मिलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान में दिसंबर 2017 में Chanco का जन्म हुआ था, जन्म से ही उसके सिर पर घने बाल थे।
baby
जैसे-जैसे Chanco की उम्र बढ़ती गई उसके बाल भी और ज्यादा घने व खूबसूरत होते गए। अब ये बच्ची दुनिया की नजर स्पेशल बन चुकी है क्योंकि अभी से इसके हजारों फॉलोअर्स हो गए हैं। जी हां, खुद Chanco की मां ने babychanco नाम से इंस्टाग्राम पेज बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
baby
इस पेज पर उन्होंने Chanco की तमाम क्यूट तस्वीरें अपलोड की है जो लोगों को बेहद पसंद आती हैं। कितने कमाल की बात है अभी से Chanco के अकाउंट से 46 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स जुड़ चुके हैं। वह उसकी हर तस्वीर का इंतजार बेसब्री से करते हैं।
ये है Chanco का इंस्टाग्राम अकाउंट...
ये है Chanco का इंस्टाग्राम अकाउंट...
暑いからアイス食べよ☀️ . #ぺろぺろーからの、ん? #美味しいものでない #baby#hair#babygirl#hairmax #6ヶ月#6months #爆毛#モンチさん#Monchhi♡
A post shared by 髪記録 / hair diary (@babychanco) on