अतीत के बारे में जानना किसे नहीं पसंद। अतीत के बारे में जानकर आप आज को और अच्छे से जी सकते हैं। लेकिन अतीत कभी-कभी आपको बहुत डरा भी सकता है। अतीत से कुछ ऐसे ही खतरनाक किस्से हम लाएं हैं आपके लिए। कुछ ऐसी तस्वीरें जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगी। कहते हैं तस्वीरें वो शब्द भी बयान कर देती है जो जबान नहीं कर पाती। लेकिन क्या होगा तब जब वो तस्वीरें बोलने की बजाय आपकी ही बोलती बंद कर दें। दुनिया की सबसे अजीब, डरावनी और खतरनाक तस्वीरें देखने के लिए आगे क्लिक करें...
नरक का कैफे - पेरिस
ये है पेरिस का हेल्स कैफे। ये तस्वीर 20वीं सदी की है जिसमें कुछ लोग बैठ कर ड्रिंक इंजाय करते दिख रहे हैं। कुछ अजीब सी नहीं है ये तस्वीर, नरक कुछ ऐसा ही होगा।
सबसे बड़ा ग्रास हॉपर
दुनिया के सबसे बड़े ग्रास हॉप्पर की तस्वीर 1937 में ली गई थी। इसमें एक आदमी एक हाथ में बंदूक और दूसरे में ग्रास हॉप्पर पकड़े हुए है। काफी बाद में पता चला था कि ये तस्वीर मात्र एक अफवाह थी।
ममीफाइड नन
कहा जाता है कि ये दुनिया कि पहली नन थी जिसके सिर को ममी बनाने के तरीके से सुरक्षित रखा गया था।
मोकोमोकई
शौक भी अजीब चीज है। होराटिओ गॉरडॉन रौबले नाम के एक सोल्जर को मोकोमोकई इकट्ठा करने का शौक था। मोकोमोकई न्यूजीलैंड के माओरी लोगों के सिर को कहते हैं जिन्हें मरने के बाद प्रिजर्व कर के रखा जाता था।