{"_id":"5b545e234f1c1b58488b63e9","slug":"people-think-him-begger-but-he-bought-a-most-expensive-bike","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भिखारी समझ कर शोरूम से बाहर निकाल रहे थे लोग, हकीकत पता चलते ही हो गए सन्न","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
भिखारी समझ कर शोरूम से बाहर निकाल रहे थे लोग, हकीकत पता चलते ही हो गए सन्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंसान को अगर उसके पहनावे से पहचान लिया जाता तो क्या बात होती लेकिन कभी कभी ऐसा होता है कि आदमी का पहनावा कुछ और होता है और शख्सियत कुछ और। बहुत सारे अमीर लोग सादे पहनावे और सादे जीवन जीने में यकीन रखते हैं जबकि कुछ गरीब लोग अपनी असली पहचान छुपाने के लिए जमाने को धोखा देकर भेष बदल लेते हैं। ऐसे में किसी भी व्यक्ति का पहनावा देख कर हमे उसके बारे में अपनी राय देने से पहले एक बार जरूर सोच लेना चाहिए। कुछ ऐसा ही हादसा पिछले दिनों हुआ था।
2 of 4
दरअसल एक बजुर्ग व्यक्ति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। आपको बता दें कि थाईलैंड का रहने वाला यह व्यक्ति दिखने में बेहद साधारण है और इसके पहनावे से लोग इसको भिखारी समझ लेते हैं। हाल ही में यह बजुर्ग एक बाइक शोरूम में पहुंचा था जहां लोगों ने इसके भद्दे पहनावे को देख कर इसका काफी मजाक बनाया। आपको बता दें कि एक दिन यह शख्स थाईलैंड के थॉमस अलेक्स के पास स्थित गाड़ी के शोरूम में फटेहाल में पहुंचा था। शोरूम में अंदर दाखिल होते ही उसने पूरे शोरूम का मुआइना किया और फिर वहां के मैनेजर से हार्ले डेविडसन बाइक दिखाने को कहा। उस व्यक्ति की इस बात वहां मौजूद सभी कर्मचारी जोर जोर से हंसने लगे और उसे इग्नोर करते रहे।
3 of 4
शोरूम के सभी स्टाफ का व्यवहार देख कर उस व्यक्ति को काफी बुरा लगा और उसने शोरूम के मालिक को बुलाने के लिए कहा। पहले तो सबने उसे मालिक से मिलने से मना किया लेकिन वह जिद पर अड़ा रहा। मालिक से मिलकर उसने कहा कि उसे शोरूम वाले हार्ले डेविडसन नहीं दिखा रहे थे। इस पर मालिक ने उस व्यक्ति को खुद बाइक दिखाई। मालिक के बाइक दिखाने से पूरा स्टाफ हैरान रह गया था। मालिक ने जो बाइक बजुर्ग को दिखाई वह लगभग 12 लाख रुपए की थी। हद तो तब हो गई जब उस व्यक्ति को वह बाइक पसंद आ गई और उसने तुरंत 12 लाख रुपए निकाल कर मालिक के हाथों में दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भिखारी जैसे दिखने वाले उस व्यक्ति को देखकर वहां मौजूद किसी शक्स ने सपने में भी नहीं सोचा था कि इस व्यक्ति के पास लाखों रुपए भी हो सकते हैं। इस पूरी घटना को वहां मौजूद एक लड़के ने अपने फोन में कैद कर लिया और उस व्यक्ति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं। देखते ही देखते वह व्यक्ति इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस घटना के बाद एक महिला ने उस व्यक्ति को अपना भाई लांडेजा बताया है। बहन के अनुसार उसका भाई शुरू से ही काफी मेहनती था और हमेशा से वह उस बाइक को खरीदना चाहता था लेकिन वह हमेशा से ही सादी जिंदगी जीता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।