{"_id":"5b0d4d094f1c1bf56e8b53d6","slug":"no-fly-list-bans-travellers-from-flying-in-plane","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान! प्लेन में भूलकर भी ना करें ये 5 काम, वरना जीवन भर के लिए लग सकता है बैन","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
सावधान! प्लेन में भूलकर भी ना करें ये 5 काम, वरना जीवन भर के लिए लग सकता है बैन
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 30 May 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
plane
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने नो-फ्लाई लिस्ट जारी की है। यह एक गाइडलाइन है जिसमें उन मामलों का जिक्र है जिसके तहत दोषी पाए जाने पर प्लेन से यात्रा करने वाले यात्री पर तीन महीने से लेकर आजीवन प्रतिबंध लगाने तक का प्रावधान है।
Flight Attendant
पहला लेवल
शारीरिक हाव-भाव से किसी को परेशान करने, मौखिक रूप से किसी को डराने-धमकाने, या हंगामा करने का दोषी पाए जाने पर यात्री पर तीन महीने का प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
दूसरा लेवल
स्टाफ से धक्का-मुक्की करने या हाथापाई करने पर यात्री पर छह महीने तक का बैन लगाया जा सकता है।
तीसरा लेवल
इस लेवल में यात्री के जानलेवा बर्ताव को शामिल किया गया है। अगर कोई यात्री प्लेन के किसी उपकरण या सिस्टम से छेड़छाड़ करने या उसे नुकसान पहुंचाने या किसी स्टाफ का शोषण करने का दोषी पाया जाता है तो उस पर दो साल से लेकर आजीवन प्रतिबंध लगाने का प्रावधान है।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले शिवसेना सांसद रविन्द्र गायकवाड़ पर एयर इंडिया कर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया था। घटना के बाद घरेलू विमानन कंपनियों ने उन पर बैन लगा दिया था। हालांकि, बाद में सांसद के माफी मांगने के बाद उन पर से प्रतिबंध हटा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
flight
उस घटना के बाद से नो-फ्लाई लिस्ट की मांग शुरू हो गई थी। हाल ही में मुंबई के एक व्यापारी बिरजू किशोर को इस सूचि में शामिल किया गया। पिछले साल अक्टूबर में उसने जेट एयरवेज की फ्लाइट के दौरान फर्जी नोट लिखकर प्लेन हाइजैक होने की अफवाह उड़ाई थी। उसने ऐसा इसलिए किया ताकि विमानन कंपनी का दिल्ली में ऑपरेशन कम हो जाए और उसमें कार्यरत उसकी गर्लफ्रेंड वापस मुंबई लौट आए। दोषी पाए जाने पर व्यापारी को नो-फ्लाई लिस्ट की तीसरी श्रेणी में डाला गया है।