फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूल्हे की मां को डॉक्टर दे रहे थे ऑक्सीजन तो दुल्हन ने भरी हामी और टॉयलेट में रचा ली शादी

Tue, 30 Jan 2018 10:04 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Jan 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
New Jersey couple get married in courthouse toilet
marriage in toilet
अपनी शादी को खास बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। कोई डेस्टिनेशन वेडिंग करता है तो कोई थीम बेस्ड शादी कर अपनी शादी को खास और यादगार बनाता है। आज हम आपको जिस शादी के बारे में बताने जा रहे है वह कुछ अलग ही है। दरअसल एक कपल के सामने ऐसी मजबूरी आ पड़ी कि उन्हें टॉयलेट में शादी करनी पड़ी। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें आखिर ऐसा क्या हुआ जो उन्हें टॉयलेट में करनी पड़ी शादी...
New Jersey couple get married in courthouse toilet
marriage in toilet
अमेरिका के न्यूजर्सी में एक दूल्हे-दुल्हन को अदालत के टॉयलेट में ही शादी करनी पड़ी। दरअसल ब्रायन और मारिया शूज मॉनमाउथ काउंटी कोर्टहाउस में अपनी शादी के लिए परिवार वालो और दोस्तों के साथ इकट्ठे हुए थे। सब कुछ अच्छे से हो रहा था। उसी दौरान अचानक दूल्हे ब्रायन की मां को अस्थमा अटैक आ गया। आगे की स्लाइड में पढ़े फिर क्या हुआ...
New Jersey couple get married in courthouse toilet
marriage in toilet
वहां मौजूद ऑफिसर्स दूल्हे की मां को तुरंत टॉयलेट में ले गए और उन्हें ऑक्सीजन देना शुरू किया गया। साथ ही एंबुलेंस को कॉल कर दिया। वहां मौजूद सभी लोग मां की सेहत को लेकर फिक्रमंद थे, लेकिन कोई भी नहीं चाहता था कि शादी को टाला जाए। क्योंकि अगर शादी दी जाती तो अगले मैरिज लाइसेंस के लिए 45 दिन का इंतजार करना होता। वहीं मां के बिना भी ये सेरेमनी पूरी ना होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
New Jersey couple get married in courthouse toilet
marriage in toilet
खराब सेहत में मां टॉयलेट से बाहर नहीं जा सकती थी। जिसके चलते बहुत देर सोच विचार करने के बाद आखिर में फैसला हुआ कि मैरिज सेरेमनी महिलाओं के उस बाथरूम में ही मां के सामने होगी। दूल्हा दुल्हन दोनों ही इस बात के लिए राजी हो गये। यहां तक कि जज केटी गमर ने भी सहयोग किया और शादी की कार्यवाही जारी रखने के लिए टॉयलेट में ही मौजूद रहीं। इसके बाद दोनों ने ही कोर्टरूम स्टाफ को इतनी सहायता के लिए शुक्रिया अदा किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed