ये तस्वीरें किसी का भी ध्यान अचानक से खींच सकती हैं। कुछ ऐसी मुलाकातें हैं जिन्हें देखना अपनेआप में रिकॉर्ड बनाने जैसा है।
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है दो ऐसी लड़कियों का जो देखने से असल गुड़ियों से भी ज्यादा गुड़िया जैसी दिखती हैं। इनमें से एक का नाम है 19 साल कि वैलेरिया लुक्यानोवा और दूसरी का नाम है अनासटासिया फगीना। दोनों ने एक फोटोशूट के लिए साथ में हामी भरी और ये उनकी पहली मुलाकात की तस्वीर है।
दुनिया के सबसे लंबे आदमी की सबसे छोटे आदमी से मुलाकात। सुल्तान कोसेन तुर्की से हैं और सबसे लंबे कद के हैं। वहीं ही पिंगपिंग किसी जमाने में गिनीज के मुताबिक सबसे छोटे कद के व्यक्ति थे। ये तब की तस्वीर है जब उन्हें गिनीज ने पहली बार मिलवाया।
ये तब का नजारा है जब दुनिया के सबसे ऊंचे कद के कुत्ते को सबसे छोटे से मिलवाया गया। छोटा सा बू बू तो द ग्रेट डेन के सामने पिल्ले से भी छोटा लग रहा था। हांलाकि अब सबसे लंबे कद के कुत्ते का रिकॉर्ड किसी रोको नाम के कुत्ते के हिस्से है।
दुनिया की सबसे लंबी मॉडल की सबसे छोटी से मुलाकात। छह फीट नौ इंच की मॉडल की मुलाकात पांच फुट तीन इंच की मॉडल से। दोनों को एक ऑस्ट्रेलियाई मेन्स मैगजीन के जू वीकली में साथ लाया और कवर शूट किया।