फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MBA-MCA-B.Tech वाले भी करना चाहते हैं कपड़े धोने और खाना बनाने का काम, वजह है चौंकाने वाली  

Wed, 26 Dec 2018 07:06 PM IST
गौरव द्विवेदी फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 26 Dec 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
MBA-MCA passed student wants to become washerman, Mts Vacancy 707 Posts But 7.5 Lacs Applications

अपने देश में बेरोजगारी का आलम क्या है, ये तो आप किसी से छिपा हुआ नहीं है। चुनावों में बेरोजगारी हमेशा से ही बड़ा मुद्दा रहता है, लेकिन आज हम आपको जिस स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं उसे जानकर आप भी अपना माथा पीट लेंगे। 

MBA-MCA passed student wants to become washerman, Mts Vacancy 707 Posts But 7.5 Lacs Applications

दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों 17 दिसंबर से 9 जनवरी तक अलग-अलग चरणों में लिखित परीक्षाएं चल रही हैं। दिल्ली पुलिस ने मल्टी टास्किंग स्टाफ की 707 भर्ती निकाली थीं, जिसमें करीब 7.5 लाख लोगों ने आवेदन किया है।

MBA-MCA passed student wants to become washerman, Mts Vacancy 707 Posts But 7.5 Lacs Applications

दिल्ली पुलिस ने मल्टी टास्किंग स्टाफ  (एमटीएस) मोची, माली, धोबी, कुक, नाई, बढ़ई, वॉटर कैरियर, सफाई कर्मचारी से लेकर टेलर तक की वैकेंसी निकाली थी। दिलचस्प बात तो यह है कि इन परिक्षाओं में शामिल होने के लिए 1200 के आसपास एमबीए डिग्री धारकों और 360 करीब बीटेक डिग्री धारकों ने आवेदन किया है। सरकारी नौकरी की चाह में बीटेक, एमबीए, एमसीए, बीबीए, एमएससी, एमए तक की डिग्री हासिल कर चुके युवा भी यहां लाइन लगाए हैं। इसी तरह तीन लाख से अधिक एमए, एमएससी डिग्री धारकों ने भी आवेदन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
MBA-MCA passed student wants to become washerman, Mts Vacancy 707 Posts But 7.5 Lacs Applications
- फोटो : self

खास बात यह है कि बाहरी राज्यों से आ रहे युवाओं का कहना है कि लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र को काफी कठिन बनाया गया है, यह पेपर सब इंस्पेक्टर रैंक जैसा है। परीक्षा का समय 90 मिनट का है, जिसमें 100 प्रश्न हल करने होते हैं। हर एक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है। 

विज्ञापन
MBA-MCA passed student wants to become washerman, Mts Vacancy 707 Posts But 7.5 Lacs Applications
- फोटो : Social Media

ट्रेड टेस्ट 20 अंकों का होगा जिसमें से 10 अंक या उससे अधिक पाने वाले को ही पास घोषित किया जाएगा। लिखित एग्जाम के बाद फिजिकल एग्जाम होगा। उसी के बाद ट्रेड टेस्ट होगा, जो कि संबंधित ट्रेड के मुताबिक रखा जाएगा। इस बीच एमटीएस भर्ती में प्रश्नपत्र लीक करने के शक में दो सब-इंस्पेक्टरों को भी सस्पेंड किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed